{"_id":"5c0ac263bdec2241a004b304","slug":"101544208995-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ी की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, साढ़े चार लाख का सामान जलकर स्वाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कबाड़ी की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, साढ़े चार लाख का सामान जलकर स्वाह
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबाड़ी की दुकान में लगी आग, सामान जला
अमर उजाला ब्यूरो
भूना। वीरवार की देर शाम को हिसार रोड़ के खैरी चौक पर कबाड़ के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिससे सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग फतेहाबाद, टोहाना, रतिया की चार गाड़ियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर चार घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित दुकानदार ने दमकल विभाग की गाड़ी देरी से पहुंचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर समय पर गाड़ी पहुंच जाती तो उसे आर्थिक रूप से ज्यादा नुकसान नहीं उठाना पड़ता। आगजनी से हुए नुकसान की भरपाई के लिए नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर दुकानदार ने मदद के लिए गुहार लगाई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
पीड़ित कबाड़ी गौरव कुमार ने बताया कि रात्रि को अपनी दुकान व गोदाम शाम साढे़ 6 बजे बंद करके घर गया था। लेकिन रात करीब पौने 8 बजे के लगभग अज्ञात कारणों से उसके गोदाम में रखे सामान में आग लग गई। जिससे निकली आग की लपटो को देखकर पड़ोसियों ने सूचना दी। सूचना मिलते ही सैकड़ों लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास भी किए। किंतु आग अधिक फैल चुकी थी। इसलिए उस पर अंकुश नहीं लग पाया।