फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   मुसेअली में घर में काम करता मिला बाल मजदूर

मुसेअली में घर में काम करता मिला बाल मजदूर

Wed, 25 Oct 2017 11:48 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
मुसेअली में घर में काम करता मिला बाल मजदूर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। जिला बाल संरक्षण विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर बुधवार दोपहर गांव मुसेअली में एक मकान में छापा मारकर बाल मजदूरी करते एक बच्चे को छुड़वाया। बच्चा गांव शाहपुर जिला समस्तीपुर- बिहार का है और उसकी उम्र 12 वर्ष है। विभाग की टीम ने बच्चे को बाल संरक्षण समिति के हवाले कर दिया, जहां उसकी काउंसिलिंग की जा रही है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बच्चे के ब्यानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
बाल संरक्षण विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1098 पर बुधवार को एक फोन आया कि गांव मुसेअली में एक बच्चे से बाल मजदूरी करवाई जा रही है। सूचना पाते ही बाल संरक्षण अधिकारी सुरजीत बाजिया के नेतृत्व में गठित टीम ने मुसेअली निवासी जोगिन्द्र के घर पर छापा मारा। यहां 12 साल का एक बच्चा काम करता मिला। बच्चे ने अपनी पहचान रामचंद्र निवासी गांव शाहपुर, जिला समस्तीपुर (बिहार) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बाल संरक्षण अधिकारी सुरजीत बाजिया के अनुसार, बच्चे ने बताया है कि उसका चाचा गांव में एक जमींदार के खेत में काम करता है। वही उसे गांव में लेकर आया था। उसके साथ उसका भाई भी आया है जो कहीं और काम करता है। उसने बताया कि वह यहां पर 3 हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से एक महीने से काम कर रहा है। बाजिया ने बताया कि बच्चे को फतेहाबाद बाल संरक्षण समिति कार्यालय में लाया गया है और उसके ब्यानों के आधार पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 एफटीबीपी 27-फतेहाबाद के गांव मुसेअली में बाल मजदूर मामले में मकान मालिकों से बातचीत करते बाल संरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed