{"_id":"603295a38ebc3ee8ff0c9d8f","slug":"crime-high-court-fatehabad-news-fatehabad-news-rtk5965321159","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली निवासी महिला व उसके दो बच्चों को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली निवासी महिला व उसके दो बच्चों को मिली जमानत
विज्ञापन
टोहाना के चर्चित फर्जी पासपोर्ट मामले में दिल्ली निवासी महिला और उसके दो बच्चों को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। तीनों आरोपियों का नाम टोहाना में पिछले साल दर्ज हुए फर्जी पासपोर्ट मामले में सामने आया था। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मामले में दिल्ली के तिलक नगर निवासी महेंद्र कौर, उसकी बेटी गुरप्रीत कौर तथा नाबालिग बेटा को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से जमानत मिली है।
मामले के मुताबिक टोहाना में पिछले 20 अगस्त को साजिश के तहत धोखाधड़ी और पासपोर्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। मामले की जांच एसआईटी फतेहाबाद कर रही है। इस मामले में जांच में सामने आया था कि टोहाना शहर थाना के मुंशी की मिलीभगत से पासपोर्ट की फर्जी वेरिफिकेशन की जा रही थी। मामले में पासपोर्ट एजेंट टोहाना निवासी अनिल भाटिया ने गिरोह बना रखा था जो कि फर्जी पासपोर्ट बना कर देता था। अभी तक इस मामले में 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच ये भी सामने आया है कि कई बदमाशों, नशा तस्करों के फर्जी पासपोर्ट बनाए गए हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक सभी कार्रवाई गुप्त तरीके से की है।
फर्जी पासपोर्ट मामले की एसआईटी गंभीरता से जांच कर रही है। गिरोह में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ा जाएगा। कई लोग शामिल हैं।
- राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक