फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Crime

पाइप से भरे ट्रक में झारखंड से आ रहे तस्कर 10 किलो अफीम के साथ पकड़े, सप्लाई लेने आया युवक भी काबू

Sun, 05 Jul 2020 07:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Crime
ढाणी चाननवाली में 10 किलो अफीम के साथ पकड़े गए तीन तस्कर - फोटो : Fatehabad
पुलिस की सीआईए ब्रांच ने सिरसा रोड पर ढाणी चाननवाली के पास लोहे की पाइपों से भरे ट्रक के केबिन से 10 किलोग्राम अफीम बरामद की है। इस दौरान कार से अफीम की सप्लाई लेने आए सिरसा के एक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। ये अफीम झारखंड के जमशेदपुर से लाई गई थी। सदर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक सिरसा के कंगनपुर निवासी अशोक, परिचालक बूटासिंह तथा अफीम की सप्लाई लेने आए सिरसा के खैरपुर निवासी ब्रहमजीत के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से आरोपी ट्रक ड्राइवर अशोक तथा कार चालक ब्रहमजीत को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पकड़ी गई अफीम की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। फिलहाल पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ब्रहमजीत ने झारखंड के मुख्य सप्लायर के खाते में तीन लाख रुपये जमा करवाए थे। यहां से झारखंड गए ट्रक ड्राइवर को मुख्य सप्लायर ने 10 किलो अफीम दी थी। इसे पहुंचाने के लिए 50 हजार रुपये दिए थे।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक सीआईए टीम के एसआई किशोरीलाल की सूचना मिली कि अफीम की तस्करी हो रही है। टीम सूचना के आधार पर सिरसा रोड पर ढाणी चाननवाली के पास पहुंची। इस दौरान हिसार की तरफ से आ रहा एक ट्रक सर्विस लेन पर रुका। कुछ देर बाद सिरसा की तरफ से एक कार में युवक आया और ट्रक चालक से बात करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर तीनों को काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिरसा के कंगनपुर निवासी अशोक चोपड़ा व बूटासिंह तथा कार सवार युवक की पहचान सिरसा के खैरपुर निवासी ब्रहमजीत के रूप में हुई। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसके केबिन से 10 किलो अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी तस्कर अशोक चोपड़ा ने बताया कि वह यह अफीम ब्रहमजीत के कहने पर झारखंड से लेकर आए थे और ढाणी चानन के पास ब्रहमजीत अफीम लेने के लिए आया था। ये अफीम सिरसा में सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने तीनों को काबू करने के साथ-साथ ट्रक व कार को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सीआईए ने ढाणी चानन के पास ट्रक के केबिन से 10 किलो अफीम पकड़ी है। झारखंड से ये अफीम लाई जा रही थी और सिरसा में सप्लाई होनी थी। टीम ने ट्रक ड्राइवर, क्लीनर और सप्लाई लेने आए कार चालक भी पकड़ लिया है। दो लोगों को रिमांड पर लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष चंद्र, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed