फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Crime

राजस्थान पुलिस के हत्थे चढ़ा फतेहाबाद का गैंगस्टर मंदीप पंजाबी

Fri, 03 Jul 2020 08:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Crime
पंजाबी गैंग के सरगना व उसके साथी वेदप्रकाश को हिरासत में लेकर जाती राजस्‍थान पुलिस । - फोटो : Fatehabad
हरियाणा- पंजाब व राजस्थान में कई मामलों में वांछित अपराधी पंजाबी गैंग के सरगना मंदीप उर्फ पंजाबी (24) को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के थाना कपासन पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। पंजाबी के साथ उसके सहयोगी वेद प्रकाश को भी काबू किया गया है। उस पर फतेहाबाद में आपराधिक गिरोह चलाने का भी आरोप है। चित्तौड़गढ़ में वह अपने एक दोस्त की कोर्ट मैरिज में गवाह बनने के लिए गया था। जहां पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

शराब ठेके के सेल्समैन से लूट व मारपीट समेत कई केस
फतेहाबाद के पुराने बस स्टैंड पर 24 जून की शाम शराब ठेकेदार के सेल्समैन गांव इंदाछोई निवासी 35 वर्षीय अतुल राज की पिटाई और 24 हजार रुपये लूटने का मामला मंदीप पंजाब पर दर्ज है। वहीं 26 जून को 19 वर्षीय वीरेंद्र शर्मा पुत्र भले राम को उपरोक्त गिरोह के लोगों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया था जिसके बाद पुलिस ने मंदीप उर्फ पंजाबी सहित कई लोगों के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

हत्या, रंगदारी समेत 41 से ज्यादा मुकदमे
भूना खंड के गांव चौबारा निवासी कृष्ण कुमार गढ़वाल का सबसे छोटा पुत्र मंदीप गढ़वाल बचपन से ही शरारती था। मंदीप पढ़ाई में बहुत कमजोर था, इसलिए वह सातवीं तक पढ़ाई करके अपराध के दलदल में फंस गया। मंदीप ने पैसा प्राप्त करने के चक्कर में कई परिवारों में डकैती, हत्या, रंगदारी, लूटपाट, मारपीट तथा हत्या प्रयास की घटनाओं को अंजाम दिया। अपराधिक दुनिया में पांव पसार चुके मंदीप गढ़वाल ने लोगों में दहशत पैदा करने के लिए पंजाबी गैंग बना दिया। गैंग के बादशाह बन चुके मंदीप पंजाबी ने मात्र 24 वर्ष की आयु में कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया और 41 से अधिक पीड़ितों ने सामने आकर पंजाबी के विरुद्ध मुकदमे दर्ज करवाए। लेकिन इनमें कई मुकदमे गवाहों के अभाव के कारण रद्द हो गए। हालांकि एक दर्जन मामले न्यायालय में विचाराधीन है और वह कई मामलों में वांछित भी है। वहीं मंदीप पंजाबी के साथी भादरा के गांव बहाड़ी निवासी 27 वर्षीय वेद प्रकाश चोरी, शराब तस्करी आदि केसों में पुलिस को वांछित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के कागज न दिखा पाने पर पुलिस के हत्थे चढ़ा मंदीप
पंजाबी गैंग के सरगना मंदीप उर्फ पंजाबी चित्तौड़ में अपने दोस्त रोहताश की कोर्ट मैरिज में गवाह बनाने गया हुआ था। इसी दौरान वह थाना कपासन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उससे दो लग्जरी वाहन भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में इन वाहनों के कागज नहीं मिल पाए है।

चित्तौड़गढ़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि कपासन थानाधिकारी हिमांशु सिंह को सूचना मिली कि गोरा जी का निंबाहेड़ा बस स्टैंड पर दो संदिग्ध अपराधी किस्म के युवक हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उन पर उत्तरी राजस्थान, हरियाणा व पंजाब में हत्या, हत्या प्रयास, डकैती रंगदारी, लूटपाट के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed