फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Crime,boy,fatehabad news,drowned

पटरी पर पैर फिसलने से नहर में बहा पानीपत के गांव नूरवाला का किशोर

Sun, 14 Feb 2021 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Crime,boy,fatehabad news,drowned
गांव सनियाना के पास पारता रोड पर 16 साल का लड़का भाखड़ा की सिद्धमुख ब्रांच नहर में बह गया। घटना रविवार सुबह साढ़े सात बजे की है। नहर में बहे किशोर का नाम अनमोल है। वह पानीपत के गांव नूरवाला निवासी रामशरण का बेटा है। यहां पर सनियाना में एक कार्यक्रम में अपनी मां के साथ आया हुआ था। सुबह नहर से पानी की बोतल भर रहा था। इस दौरान उसका पांव फिसल गया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने उसे बचाने की भी कोशिश की। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर छात्र की तलाश के लिए ग्रामीणों की मदद से अभियान चलाया हुआ है। पुलिस को सनियाना निवासी बाबूराम ने बताया कि उनके भतीजे कुलदीप के घर एक महीने पहले लडक़ा पैदा हुआ है। उसकी खुशी में 14 फरवरी की शाम को घर पर कार्यक्रम था। दूरदराज से रिश्तेदार आए हुए थे। रविवार की सुबह उसका भांजा 16 वर्षीय अनमोल, उनके परिवार के समस्य जीवन सिंह व जयपाल के साथ सुबह खेतों में शौच के लिए गया था। इस दौरान अनमोल के पास एक खाली बोतल थी। उसमें नहर से पानी भरने की कोशिश कर रहा था। तभी उसका पांव फिसल गया और पानी के तेज बहाव में गुम हो गया। छात्र को बचाने के लिए जयपाल ने भी भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। मगर काफी ढूंढने के बावजूद भी अनमोल का पता नहीं चला। अनमोल के दोनों रिश्तेदार भी उसी की उम्र के बताए गए हैं। उन्होंने शोर मचाया और घर पर जाकर सूचना दी।
विज्ञापन

बेहोश होकर गिर पड़ी मां
सूचना मिलते ही अनमोल की मां बिमला देवी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। खुशी वाले घर में सन्नाटा सा छा गया। बताया गया है कि अनमोल ने खाकी पेंट शर्ट व काले रंग की स्वेटर तथा पैरों में जूते डाले हुए थे। पुलिस टीम अनमोल की तलाश के लिए भाखड़ा नहर पर पहुंच गई। रविवार शाम तक उसकी तलाश चल रही थी। गोरखपुर व काजल हेड पर लोहे के जाल लगा दिए हैं। जबकि ग्रामीण व गोताखोर नहर में अनमोल की तलाश के लिए लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुशियों की जगह छाई मायूसी
गांव सनियाना में कुलदीप के घर पुत्र प्राप्ति के बाद एक महीना हो जाने के बाद रविवार 14 फरवरी शाम को जलवा पूजन एवं प्रतिभोज का कार्यक्रम रखा हुआ था, जिसमें कई रिश्तेदार एवं पारिवारिक सदस्य 13 फरवरी को ही सनियाना पहुंच गए थे। अगर 14 फरवरी की सुबह साढ़े सात बजे हुए हादसे के कारण घर की खुशियों में ग्रहण लग गया है। 16 वर्षीय अनमोल कुलदीप का भांजा था। वह दसवीं कक्षा का छात्र था। उसके साथ मौजूद जयपाल व जीवन सिंह भी इसी घर के भांजे और दूसरी लड़की के बेटे हैं।

क्या कहते हैं पुलिस जांच अधिकारी
पुलिस जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि अनमोल का भाखड़ा नहर की पटरी से बोतल भरते समय पैर फिसल गया। वह पानी में बह गया। अनमोल की तलाश के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। इसके लिए ग्रामीणों का सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed