{"_id":"6a1877381d65e0d33b0d25b3","slug":"cricket-dhamija-lions-reach-the-final-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-154674-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : फाइनल में पहुंची धमीजा लायंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : फाइनल में पहुंची धमीजा लायंस
Thu, 28 May 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 28 May 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
सेमीफाइनल मैच में धमीजा लायंस के प्लेयर को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार देते हुए मुख्य अतिथि : संवाद
रतिया। मास्टर प्रीमियर लीग के दूसरे सेमीफाइनल में धमीजा लायंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुखीजा चैलेंजर को 30 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब 31 मई को होने वाले खिताबी मुकाबले में धमीजा लायंस का सामना अजंता वॉरियर्स से होगा।
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैदान में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए धमीजा लायंस ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 197 रन बनाए। टीम की तरफ से हरीश ने 29 गेंदों में 67 रनों की विस्फोटक पारी खेली। वहीं सोनू सैनी ने 54 रनों की अहम अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुखीजा चैलेंजर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और 19.1 ओवर में 167 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। धमीजा लायंस के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।मैच में स्कोरर की जिम्मेदारी रॉबिन सुखीजा ने निभाई।
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच दर्शकों और खिलाड़ियों की सुविधा के लिए अभिषेक गोयल, मोहित गुप्ता और प्रदीप जिंदल ने ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाई। टूर्नामेंट के दौरान कमेटी सदस्य रॉबिन सुखीजा, मनमोहन डीपी, सौरभ जिंदल, गोल्डी जिओ, सतीश पटवारी, मोनू डीपी, अमरजीत चौहान, मोहन सैनी, रिम्पी आदि मौजूद रहे।