{"_id":"660a83265319137bc60f8eb7","slug":"cow-protection-team-members-caught-a-truck-full-of-13-bulls-in-jakhal-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-114893-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गोरक्षा दल के सदस्यों ने जाखल में पकड़ा 13 बैलों से भरा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गोरक्षा दल के सदस्यों ने जाखल में पकड़ा 13 बैलों से भरा ट्रक
विज्ञापन
जाखल। गो रक्षा दल के पंजाब और हरियाणा के सदस्यों की सतर्कता से शुक्रवार रात्रि जाखल में बैलों से भरा ट्रक पकड़ा गया। ट्रक में 13 बैलों को ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ था। उन्हें पंजाब से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। गो रक्षा दल के सदस्यों ने पुलिस के सहयोग से ट्रक चालक को काबू कर लिया। उसने बताया कि बैलों को लदवाने वाला शख्स पीछे-पीछे बाइक पर आ रहा था, हालांकि उसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
गो रक्षा दल के राजेंद्र सिंह काला ने बताया कि उन्हें दो-तीन दिन से लगातार सूचना मिल रही थी कि पंजाब के मानसा जिले के बुढलाडा क्षेत्र के गांवों से गो वंश को भरकर उत्तर प्रदेश ले जाया जाना है। इसके लिए ट्रक आए हुए हैं। रात को 9 बजे उन्हें पंजाब की टीम से सूचना मिली कि एक ट्रक में बैलों को भरकर ले जाया जा रहा है और पंजाब की टीम पीछे लगी हुई है। जिस पर उनकी टीम ने जाखल पुलिस को सूचित किया। जाखल में पुलिस के साथ नाकेबंदी करके ट्रक को रुकवाया गया। ट्रक को तिरपाल से ढका हुआ था और अंदर बेरहमी से ठूंस-ठूंसकर बैलों को भरा गया था।
काबू किए गए ट्रक चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी शेर सिंह के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह पहली बार इस काम के लिए आया था। जिसने बैलों को लोड करवाया, वह ट्रक के पीछे बाइक पर आ रहा था और वह भी यूपी के मुरादाबाद क्षेत्र का रहने वाला था। बैलों को यूपी ही ले जाया जाना था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। बैलों को मुक्त करवा कर फिलहाल जाखल गोशाला में रखा गया है।
विज्ञापन
कोट
बैलों को मुक्त करवा कर स्थानीय गोशाला में पहुंचा दिया गया है। ट्रक ड्राइवर के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पशु लोड करवाने वाले की भी तलाश की जा रही है।
-कुलदीप सिंह, प्रभारी, जाखल पुलिस थाना