{"_id":"6a0f35338fe063f3840af1e1","slug":"couple-attacked-after-breaking-into-house-accused-of-throwing-stones-at-house-and-breaking-belongings-video-goes-viral-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-154259-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: घर में घुसकर दंपती पर हमला, घर पर पथराव कर सामान तोड़ने का आरोप, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: घर में घुसकर दंपती पर हमला, घर पर पथराव कर सामान तोड़ने का आरोप, वीडियो वायरल
Thu, 21 May 2026 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 21 May 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के शिव चौक स्थित गोल कोठी क्षेत्र में मंगलवार रात घर में घुसकर महिला और उसके पति से मारपीट करने का आरोप है। आरोप है कि 10 से 15 लोगों ने घर पर पथराव किया जिससे सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई लेकिन बुधवार शाम तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में मामला एसपी निकिता खट्टर के संज्ञान में लाया गया जिसके बाद उन्होंने बस स्टैंड चौकी पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पीड़ित पूजा ने बताया कि उसकी सहेली डीएसपी रोड पर रहती है और एक पारिवारिक विवाद के चलते वह हंस कॉलोनी स्थित एक महिला के घर गई थी। वहां बातचीत के दौरान कहासुनी हो गई। आरोप है कि संबंधित महिला ने उनसे अभद्र व्यवहार किया।
इस पर पूजा ने अपने पति अतुल को बुला लिया। कुछ देर बाद चार-पांच महिलाएं और 10 से 15 युवक उनके घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने महिला, उसके पति और बेटी के साथ मारपीट की और घर में ईंटें फेंककर सामान तोड़ दिया। पीड़िता ने बताया कि सूचना देने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची लेकिन बस स्टैंड चौकी से कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। आरोप है कि बुधवार को चौकी में शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों को नोटिस देकर ब्यान के लिए बुलाया गया है। ब्यान के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।