फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Counters will remain open today and tomorrow for depositing house tax, duty imposed

Fatehabad News: गृहकर जमा करवाने के लिए आज और कल खुले रहेंगे काउंटर, लगाई ड्यूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Counters will remain open today and tomorrow for depositing house tax, duty imposed
फतेहाबाद। नगर निकाय द्वारा गृहकर पर दी गई छूट के दो दिन रह गए है। लेकिन प्रॉपटी मालिकों में छूट का फायदा उठाकर गृहकर भरने की तरफ रुझान कम है। नगर परिषद अधिकारियों को आखिर के दो दिन में गृहकर पर अच्छी रिकवरी की उम्मीद है। इसके चलते शनिवार और रविवार को गृहकर शाखा खुली रहेगी। इसको लेकर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र सोनी ने कर्मचारियों की ड्यूटियां भी निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन

इसके अलावा दो दिनों तक एनडीसी मेकर और चेकर अधिकारी भी मौजूद रहेंगे ताकि पोर्टल पर लंबित फाइलों को निपटाया जा सकें। मेकर और चेकर को भी निर्देश दिए गए हैं कि प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित करवाएं। बता दें कि प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित पर ही मौजूदा गृहकर पर 15 फीसदी की छूट मिलेगी। इसके अलावा एकमुश्त बकाया भरने पर ब्याज पर 100 फीसदी की छूट दी गई है।
विज्ञापन

शहर में करीब 20 करोड़ रुपये गृहकर बकाया है। इसमें सरकारी प्रॉपर्टी का गृहकर भी शामिल है। नगर परिषद ने वर्ष 2023-24 में गृहकर की रिकवरी का 4 करोड़ का लक्ष्य रखा था। जनवरी माह तक 1.90 करोड़ की रिकवरी हुई है। इसके अलावा करीब 38 लाख मार्च तक और रिकवरी की उम्मीद है। पिछले साल 1.67 करोड़ गृहकर आया था। शुक्रवार को नगर परिषद में साढ़े 3 लाख रुपये गृहकर जमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में ये प्रॉपर्टी हो चुकी हैं स्वयं सत्यापित
शहर कुल प्रॉपर्टी स्वयं सत्यापित
भूना 11402 763
फतेहाबाद 30050 4684
जाखल 4639 1276
रतिया 19059 1445
टोहाना 27605 3813
कुल 92755 11981
कोट
गृहकर पर छूट के दो दिन रह गए हैं। इसके चलते छुट्टी के दिन भी नगर परिषद कार्यालय में गृहकर शाखा खुली रहेगी। लोगों से अपील है कि प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित करवाकर गृहकर भरें और छूट का फायदा लें।
-राजेंद्र सोनी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed