फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Councilor representatives were taken out and then seated, the meeting ended in 40 minutes

Fatehabad News: पार्षद प्रतिनिधि बाहर निकाले फिर बैठाया, 40 मिनट में सिमटी बैठक

Thu, 06 Nov 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 06 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Councilor representatives were taken out and then seated, the meeting ended in 40 minutes
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में डीएमसी पार्षदों के साथ बैठक करते हुए संवाद
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय में वीरवार दोपहर को साढ़े 12 बजे जिला नगर आयुक्त अनुराग ढालिया ने पार्षदों, अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची, उपप्रधान सविता टुटेजा भी शामिल रहीं। बैठक शुरू होने से पहले डीएमसी ने पार्षद प्रतिनिधियों को बाहर भेज दिया।
विज्ञापन


प्रतिनिधि अपनी बात कहते रहे लेकिन नहीं सुनवाई हुई। बैठक शुरू हुई तो बाहर पार्षद प्रतिनिधियों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होता देख डीएमसी ने प्रतिनिधियों को अंदर बुला लिया। करीब एक घंटा बैठक चली लेकिन मीडिया को एंट्री नहीं दी गई। करीब 40 मिनट में ही बैठक सिमट गई और बेनतीजा रही। पार्षद बैठक के बाद दोबारा से नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


बैठक में पार्षदों ने 30 मुद्दों का मांग पत्र डीएमसी को दिया। पार्षदों के साथ बैठक के बाद डीएमसी ने अधिकारियों को अपने कार्यालय में बैठक के लिए बुलाया। डीएमसी ने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्षदों के जो एजेंडे आए हैं उन पर कार्यवाही शुरू कर दें। डीएमसी ने ईओ राजेंद्र सोनी को साथ लेकर स्वामी नगर, हंस कॉलोनी और हरनाम सिंह कॉलोनी में जलभराव क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

पार्षद क्या भीख मांग रहे है

बैठक में पार्षद अनिल गर्ग ने डीएमसी को कहा कि ऐसा घटिया हाउस नहीं देखा है। इस हाउस में पार्षदों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं पार्षद मोहन लाल नारंग ने कहा कि पार्षद क्या भीख मांग रहे हैं। शहर में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। साइकिल ट्रैक काम बीच में अटका हुआ है। पार्षद के कहने पर स्ट्रीट लाइट तक ठीक नहीं होती है। पार्षद ज्योति मेहता ने अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़ी मछली सब खराब कर रही है।

-

मीटिंग हाल की छत ठीक नहीं करवा सकते, विकास क्या करवाएंगे

पार्षद सुभाष ने कहा कि अशोक नगर क्षेत्र की हालत काफी खराब है। कोई सुनवाई नहीं है और न ही सफाई होती है। ब्रह्मकुमारी आश्रम रोड पर पैदल गुजरना मुश्किल है। चौकों का सुंदरीकरण नहीं हो रहा है। अधिकारी अपने कार्यालय के मीटिंग हाल की छत ठीक नहीं करवा सकते वह विकास क्या करवाएंगे।

-

जेई पर आपस में उलझे पार्षद

बैठक में पार्षद प्रतिनिधि योगी हंसराज ने कहा कि जेई लोकेंद्र सुनवाई नहीं करता है उन पर कार्रवाई की जाए। इस पर पार्षद निर्मल ने कहा कि बेवजह जेई पर आरोप लगाने गलत है। पार्षद निर्मल ने बैठक में कहा कि वार्ड में सफाई नहीं हो रही है। दो से तीन दिन बाद भी कचरा उठान गाड़ी आ रही है और न ही सफाईकर्मी आते हैं।


-

बैठक में पार्षदों ने ये मांगें रखीं

- सार्वजनिक पार्कों में पालतू कुत्ते लाने पर पाबंदी लगाई जाए तथा इस बारे पार्कों में सूचना पट्ट लगवाए जाएं।



- पालतू कुत्तों का पंजीकरण किया जाए।



- ऑटो मार्केट की दुकानें जो कई वर्ष पहले बोली पर किराये पर दी गई थी, जिन लोगों ने ये छोड़ दी है उन बोलीदाताओं की सिक्योरिटी जब्त करके नए सिरे से बोली करवा किराये पर दी जाए और इनसे संबंधित जो कोर्ट में मुकदमे चल रहे हैं उन्हें वापस लिया जाए।



- बेसहारा पशुओं व बंदरों को पकड़ने का टेंडर लगाया जाए।

- पुराने एसडीएम निवास की जगह पर नौनिहालों के लिए खेल मैदान हेतु जगह उपलब्ध करने वास्ते जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा जाए।



- ब्रह्माकुमारी रोड का पुनर्निर्माण करवाया जाए।



- ब्रह्माकुमारी रोड पर स्ट्रीट लाइट लगवाई जाए

-फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटर पर वर्किंग एंड साइक्लिंग ट्रेक का टेंडर लगाया जाए।



- हिसार रोड बाईपास तक, सिरसा रोड, मिनी बाईपास रोड, डीएवी स्कूल तक स्ट्रीट लाइट, हजारों रोड, रतिया रोड पर स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएं।



- कपड़ा मार्केट में जो दुकानें 38 वर्ष पहले नगर परिषद ने बोली पर बेची थी, हितधारकों के नाम रजिस्ट्री करवाई जाए।



-ऑटो मार्केट में दुकानों की रजिस्ट्री हितधारकों के नाम करवाई जाए।



- जन सुविधा के लिए हेल्प डेस्क लगवाया जाए।



- पार्कों में सोलर लाइट्स लगवाई जाए।

- शहर मुख्य चौराहों व पार्कों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं।

- पार्कों के लिए नए बेंच खरीदे जाएं।

- शहर में फॉगिंग करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed