फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Councilor not ready to make RWA, Rar on legalization of illegal colonies

Fatehabad News: आरडब्ल्यूए बनाने को पार्षद नहीं तैयार, अवैध कॉलोनियों के वैध होने पर रार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Councilor not ready to make RWA, Rar on legalization of illegal colonies
फतेहाबाद। शहर की 17 अवैध कॉलोनियों के वैध होने पर एक बार फिर संकट के बादल छा गए हैं। बेशक शहर की 27 में से 17 कॉलोनियों ने शर्तें पूरी कर ली हैं लेकिन नगर निकाय निदेशालय ने इस पर आपत्ति लगाकर फाइल वापस भेज दी है। नगर परिषद ने संबंधित कॉलोनियों में आरडब्ल्यूए यानि रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन बनाए बिना ही वैध करने की फाइल निदेशालय को भेज दी थी। आरडब्ल्यूए संबंधित कॉलोनी के पार्षद द्वारा मौजिज लोगों को शामिल करके बनाई जानी है।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए की अनुमति के बाद ही कॉलोनी को वैध करने का प्रस्ताव नगर निकाय निदेशालय को जाएगा। रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन कॉलोनी को वैध करने को लेकर नगर निकाय को आवेदन करेगा। इसके अलावा नगर निकाय के साथ एग्रीमेंट भी होगा कि कॉलोनी में देखभाल को लेकर जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार विभाग की तरफ से करीब 6 माह पहले ही आरडब्ल्यूए बनाने का सुझाव नगर परिषद को दिया गया था। लेकिन बावजूद इसके नहीं बनाई गई। अब दोबारा नए सिरे से नक्शे तैयार कर किए गए जिसमें ओद्योगिक, ग्रीन बेल्ट और सेक्टर एरिया को अलग किया गया। इसके बाद भी नगर परिषद ने आरडब्ल्यूए बनाने की तरफ ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की इन 17 कॉलोनियों की शर्तें मिली है पूरी
कॉलोनी क्षेत्र
योग नगर 6.99
भगत सिंह कॉलोनी 1.61
अतिरिक्त अशोक नगर 10.57
एक्सटेंशन सिटी हार्ट कॉलोनी 2.05
कालीदास कॉलोनी 2.23
अतिरिक्त शक्ति नगर 5.72
शिव मंदिर कॉलोनी 1.95
आजाद नगर और कीर्ति नगर 40.07
एक्सटेंशन भाटिया कॉलोनी 7.06
धान कॉलोनी 17.76
हंस कॉलोनी, मित्तल नगर, पुष्प विहार 76.28
राम नगर 35.51
कृष्णा कॉलोनी 31.26
स्वामी नगर 46.26
हरनाम सिंह कॉलोनी 19.52

वैध होने बाद कॉलोनियों में बिछ सकेगी सीवरेज लाइन
नगर परिषद सीमा बढऩे के बाद बेशक इसमें नई कॉलोनियां शामिल हो गई है लेकिन इनमें विकास कार्य शुरू नहीं हुए है। जनस्वास्थ्य विभाग कॉलोनियों अवैध होने का हवाला देकर सीवरेज लाइन नहीं डाल रहा है। सीवरेज लाइन न होने के चलते नगर परिषद यहां गलियों का निर्माण नहीं करवा रहा है। इन कॉलोनियों में पानी निकासी का भी प्रबंध नहीं है। अधिकारियों की माने तो कॉलोनियां अगर वैध होती है इनमें विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।

कोट
जो अवैध कॉलोनियां शर्तें पूरी करती है उन्हें वैध करने के लिए फाइल नगर निकाय निदेशालय को भेजी गई थी लेकिन उस पर आपत्ति लगाकर वापस भेज दी गई है। आरडब्ल्यूए की अनुमति मांगी गई है। संबंधित कॉलोनियों में आरडब्ल्यूए बनाने के लिए पार्षदों को कहा गया है।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed