फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Councillors will report potholes in the ward, JE will make estimates, preparations to fill them before monsoon

Fatehabad News: पार्षद बताएंगे वार्ड में गड्ढे, जेई बनाएंगे एस्टीमेट, मानसून से पहले इन्हें भरने की तैयारी

Sun, 20 Apr 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 20 Apr 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Councillors will report potholes in the ward, JE will make estimates, preparations to fill them before monsoon
फतेहाबाद के हंस कॉलोनी में पेयजल पाइप लाइन डालने के बाद खस्ता हालत में सड़कसंवाद
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सख्ती के बाद नगर परिषद ने शहर में गड्ढों को भरने की तैयारी शुरू कर दी है। नगर परिषद पहले पार्षद से रिपोर्ट लेगा उसके बाद जेई एस्टीमेट बनाएंगे, इसके बाद इन गड्ढों को भरा जाएगा।
विज्ञापन


पार्षद बताएंगे कि उनके वार्ड में कितने गड्ढे हैं और किस तरह के हैं। नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक ने जेई से मंगलवार 22 अप्रैल तक इस बारे में रिपोर्ट मांगी है। अब वार्ड में जाकर जेई पार्षदों को साथ लेंगे और इसके बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी। नगर परिषद प्रशासन पहले प्रत्येक वार्ड में 10-10 लाख से मरम्मत कार्य करवाने के लिए टेंडर लगा रहा था, लेकिन इस बारे में अभी टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। सरकार की सख्ती के चलते 15 जून से पहले गड्ढे भरने होंगे। अगर गड्ढों को लेकर शिकायत आती है तो अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


-

बाहरी क्षेत्र की कॉलोनियों में सबसे ज्यादा गड्ढे

जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से वैध हुई कॉलोनियों में पेयजल पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। जिस कारण सड़कों और गलियों में गड्ढे हो चुके हैं। हालात ये है कि इन गड्ढों में औपचारिकता के लिए मिट्टी भर दी गई है परंतु मरम्मत नहीं करवाई गई है। शहर के हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, आजाद नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी में स्थिति ज्यादा खराब है। यहां पर सीवरेज लाइन न डाले जाने के कारण नगर परिषद नई सड़कों का निर्माण भी नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

एक्सईन की मौजूदगी में इंटरलॉक की खुली बोली होगी

नगर परिषद शहर में 11 करोड़ से 57 काम शुरू करने जा रहा है। ये काम इसी माह शुरू हो सकते हैं। इन 57 कामों में से करीब 50 की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। इनमें अधिकतर काम गलियों के निर्माण का है। नगर परिषद ने फैसला लिया है कि इंटरलॉक टाइलों की खुली बोली करवाई जाएगी। इसमें कोई भी व्यक्ति रिजर्व प्राइस से ज्यादा बोली देकर इंटरलॉक टाइल खरीद सकता है। टोहाना के कार्यकारी अभियंता की मौजूदगी में ये बोली होंगी।


-

शहर की सड़कों और गलियों को गड्ढा मुक्त करने के लिए जेई को पार्षदों के साथ लेकर एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। एक सप्ताह में रिपोर्ट आने के बाद इन गड्ढों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed