फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Councillor exposes city cleanliness through live video

Fatehabad News: मंडल आयुक्त ने किया अटल पुस्तकालय का उद्घाटन

Wed, 15 Apr 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 15 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Councillor exposes city cleanliness through live video
किरढ़ान में आंबेडकर जयंती कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सम्मानित करते मंडलायुक्त भारती 
भट्टू कलां। गांव किरढ़ान में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। समारोह में हिसार मंडल की आयुक्त गीता भारती ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि जिला परिषद सीईओ सुरेश कुमार व प्रतिनिधि सुभाष खिचड़ विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच राजेश भिंचर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ करते हुए अम्बेडकर पार्क में फुटपाथ तथा अटल पुस्तकालय का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

अपने संबोधन में भारती ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने संविधान निर्माता के रूप में देश को समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का मार्ग दिखाया। गांव की बेटी होने के नाते उन्होंने अपने पिता की याद में पुस्तकालय को आधुनिक रूप देने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर सीईओ सुरेश कुमार ने बाबा साहेब के जीवन दृश्य को अपने वक्तव्य में शामिल करते हुए शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो आदि तीन मूल मंत्रों के माध्यम से वंचित वर्ग के उत्थान हेतु नवीन मार्ग दिखाया।
विज्ञापन

जिला परिषद चैयरपर्सन प्रतिनिधि अधिवक्ता सुभाष खिचड़ ने पार्क में शेड निर्माण हेतु ग्रामीणों को भरोसा दिलाया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सरपंच राजेश भिन्चर ने शाल व स्मृति चिन्ह से मंडलायुक्त को सम्मानित किया। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार हरीश सैनी, बीडीपीओ सुखबीर, पर्यावरण प्रेमी नरेंद्र लुणा, अम्बेडकर सभा भट्टू सरंक्षक डॉ. भरतलाल,पूर्व सरपंच रेखा मेहरा, एसडीओ सुमित डेलू सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed