फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Corruption charges leveled against DM of Warehouse Corporation in Fatehabad

Fatehabad: वेयर हाउस कॉरपोरेशन के डीएम पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, DM बोले-मेरी छवि खराब करने की हो रही कोशिश

Tue, 05 Nov 2024 12:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 05 Nov 2024 12:31 PM IST
सार

मिल संचालक हनी बंसल का आरोप है कि किसानों और मिलर को परेशान करने के लिए इस तरह से रुपयों की मांग की गई है। किसानों को समय पर फसल बेचनी होती है। मगर अधिकारी किसानों और मिलर को परेशान करने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
Corruption charges leveled against DM of Warehouse Corporation in Fatehabad
मिल संचालक हनी बंसल - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक डीके पांडे पर टोहाना के मिल संचालक हनी बंसल ने मिल की क्षमता बढ़ाने के नाम पर एक लाख रुपये मांगने के आरोप लगाए हैं। एचबी राइस मिल संचालक हनी बंसल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मामले की जांच करवाने की भी मांग की है। हालांकि, जिला प्रबंधक डीके पांडे ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इसे छवि खराब करने की कोशिश बताया है। गौरतलब है कि करीब 20 दिन पहले तत्कालीन डीएम सुमित कुमार को निलंबित कर दिया गया था। उनके स्थान पर डीके पांडे को नए डीएम लगाया गया था। 

विज्ञापन


मिल संचालक हनी बंसल का आरोप है कि किसानों और मिलर को परेशान करने के लिए इस तरह से रुपयों की मांग की गई है। किसानों को समय पर फसल बेचनी होती है। मगर अधिकारी किसानों और मिलर को परेशान करने में जुटे हुए हैं। हनी बंसल ने कहा कि उसने दो नवंबर को क्षमता बढ़ाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। एक अन्य मिल संचालक ने एक लाख रुपये दिए तो उसका काम कर दिया गया, मेरे से भी रुपये मांगे गए हैं। मैंने रुपये नहीं दिए तो मेरा काम रोक दिया गया। इस संबंध में डीएफएससी विनीत जैन को भी उन्होंने अवगत करवाया। मगर डीएफएससी और डीएम की मिलीभगत से सारा खेल हो रहा है।
विज्ञापन




वहीं, इस संबंध में डीएम डीके पांडे ने कहा कि मैं इन मिल संचालक को जानता भी नहीं हूं। ऐसा क्यों किया जा रहा है, इसकी भी जानकारी नहीं है। मेरी ओर से कोई रोक नहीं है। पैडी पॉलिसी के अनुसार जिसको जितना धान जाना है, उतना भेजने के लिए मैनेजर को निर्देश दिए हुए हैं। मैं स्वयं मिलर्स के हितों के लिए हरसंभव प्रयास करता हूं। मैंने मिलर्स की पेमेंट रुकने के कारण स्टाफ का भी ट्रांसफर कर दिया। जो भी इश्यू होते हैं, उनके समाधान के लिए लोगों को बुला-बुलाकर निर्देश देता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed