फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Corporation team goes to catch power theft, villagers attack

बिजली चोरी पकड़ने गई निगम की टीम, ग्रामीणों ने किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Corporation team goes to catch power theft, villagers attack
रतिया में हमले के दौरान गाड़ी में पड़े हुए ईंट व डंडे। - फोटो : Fatehabad
रतिया। गांव हमजापुर की एक ढाणी में शनिवार को बिजली चोरी पकड़ने गई बिजली कर्मचारियों की एक टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया और सरकारी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। साथ ही कर्मचारियों की डंडों से पिटाई कर डाली। वहीं, फोन में कर्मचारियों ने बिजली चोरी की वीडियो बनाई थी उस फोन को भी तोड़ दिया। बाद में बिजली कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। कनिष्ठ अभियंता सहित दो कर्मचारियों को चोटें आई हैं जिन्हें नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पूरे मामले की सूचना बिजली निगम ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली निगम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव हमजापुर की भट्ठा ढाणी में कुछ लोगों द्वारा कुंडी लगा कर बिजली की चोरी की जा रही है। इस पर बिजली निगम के अधिकारियों ने एक टीम गठित कर जांच करने के लिए गांव में भेज दी। टीम में कनिष्ठ अभियंता राजेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता सुभाष चंद्र, ए एल एम बलराज, राजपाल व सुनील कुमार शामिल थे। उक्त सभी बिजली कर्मचारी सरकारी गाड़ी में आज अलसुबह ढाणी में पहुंच गए और उन्होंने बिजली चोरी कर रहे गांव वासियों की बिजली चोरी करते हुए की वीडियो अपने मोबाइल में बना ली। इस दौरान जब गांव वासियों को बिजली निगम की रेड के बारे में पता चला तो उन्होंने बिजली निगम के कर्मचारियों पर हमला कर दिया और बिजली निगम की सरकारी गाड़ी के शीशे ईंट-पत्थरों से तोड़ डाले और बिजली निगम के कर्मचारियों पर भी डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बिजली कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से भाग कर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने बिजली निगम की टीम के मोबाइल को भी तोड़ दिया। इस हमले में कनिष्ठ अभियंता राजेश कुमार, सुनील कुमार को चोटें आईं जिन्हें रतिया के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

घायल कर्मचारी राजेश कुमार ने बताया कि वह गुप्त सूचना के आधार पर आज गांव में बिजली चोरी पकड़ने गए थे। जैसे ही उन्होंने बिजली चोरी की वीडियोग्राफी करवाई तो तो गांव वालों ने जगबीर सिंह तथा अन्य लोगों ने उन पर ईंट व डंडों से हमला करके उन्हें घायल कर दिया है। इसके बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। वहीं जब इस बारे में बिजली निगम के उप मंडल अधिकारी अमित कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि आज गांव वालों ने बिजली निगम के कर्मचारियों पर हमला किया था। इस बारे में लिखित शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

रतिया में ग्रामीणों के हमले में सरकारी गाड़ी का टूटा हुआ शीशा।

रतिया में ग्रामीणों के हमले में सरकारी गाड़ी का टूटा हुआ शीशा।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed