{"_id":"5e3b06e38ebc3ee5e23043a5","slug":"corona-virus-suspicious-patient-counciling-health-checkup-fatehabad-fatehabad-news-rtk5408073186","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे शंघाई एयरपोर्ट पर रुककर कनाडा से फतेहाबाद पहुंचे दो एनआरआई, हुई काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे शंघाई एयरपोर्ट पर रुककर कनाडा से फतेहाबाद पहुंचे दो एनआरआई, हुई काउंसिलिंग
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना वायरस को लेकर बुधवार को जिला स्वास्थ्य विभाग के पास दिल्ली एयरपोर्ट से दो यात्रियों की सूची आई है। ये दोनों यात्री फतेहाबाद के रहने वाले हैं और कनाडा से आते समय फ्लाइट बदलने के लिए दो घंटे तक शंघाई एयरपोर्ट पर रुके थे। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी इनकी स्क्रीनिंग की गई और इन्हें संदिग्ध मानते हुए जिला मुख्यालय को सूचित किया गया था।
बुधवार को सूची आने के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने संबंधित एनआरआई के घर जाकर उनकी काउंसिलिंग की, लेकिन इस दौरान कोई लक्षण कोरोना वायरस को लेकर सामने नहीं है। हालांकि विभाग इन पर निगरानी में रखेगा। काउंसिलिंग के दौरान संबंधित एनआरआई को कहा गया है कि अगर उन्हें कोरोना वायरस को लेकर कोई लक्षण दिखते हैं तो विभाग को इस बारे में सूचना दें। मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग के पास 6 एनआरआई की सूची आई थी, जो कि चीन की रास्ते कनाडा और न्यूजीलैंड से जिला में पहुंचे थे। इनमें दो फतेहाबाद, दो रतिया, एक जाखल और एक भूना का शामिल है।
वर्जन
कोरोना वायरस को लेकर विभाग पूरी तरह से अलर्ट है, लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मुख्यालय व दिल्ली एयरपोर्ट से दो यात्रियों की सूची आई है, उनकी काउंसलिंग की गई है, लक्षण नहीं पाए गए हैं।
विज्ञापन
- डॉ. विष्णु मितल, जिला महामारी अधिकारी, फतेहाबाद