{"_id":"601c35418ebc3ed1b00028ee","slug":"corona-vaccination-fatehabad-news-rtk59385689","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण में डीआरओ और दो सफाई कर्मियों को ही लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण में डीआरओ और दो सफाई कर्मियों को ही लगा टीका
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण वीरवार को शुरू हो गया लेकिन कोरोना टीका लगवाने को लेकर पहले दिन फ्रंटलाइन वर्करों ने रुचि नहीं दिखाई है। टीका लगवाने के लिए सिर्फ जिला राजस्व अधिकारी और दो सफाई कर्मचारी ही पहुंचे। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने जिला राजस्व विभाग और नगर निकाय के कर्मचारियों को बुलाया था। वीरवार को दूसरे चरण में शामिल तीन ही पात्रों का टीकाकरण हो पाया। जबकि राजस्व विभाग के 172, पुलिस और नगर निकाय के करीब 1200 कर्मचारियों का टीकाकरण होना है।
दूसरे चरण को लेकर रजिस्टर्ड पात्रों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से फोन भी किया गया लेकिन अधिकतर बहानेबाजी करते रहे और कोरोना टीकाकरण सेशन में नहीं पहुंचे। सिविल सर्जन ने संबंधित विभागों के कर्मचारियों को कोरोना टीकाकरण में शामिल होने के लिए अधिकारियों को पत्र लिख दिया है।
पुलिस कर्मचारियों का आज होगा टीकाकरण
दूसरे चरण में पुलिसकर्मी भी शामिल है। इनके टीकाकरण के लिए पुलिस लाइन में आज सेशन लगाया जाएगा। उप सिविल सर्जन डॉ.सुनीता सोखी ने बताया कि कर्मचारियों को टीकाकरण के लिए पुलिस लाइन में बुलाया गया है। टीम यहां पर पुलिसकर्मियों को टीका लगाएगी।
विज्ञापन
पहला चरण नहीं हुआ पूरा, 1500 स्वास्थ्यकर्मी नहीं पहुंचे
पहले चरण में करीब 4738 स्वास्थ्यकर्मी रजिस्टर्ड है। लेकिन अभी तक करीब 3300 पात्रों का ही टीकाकरण हुआ है। वीरवार को पांच दिन बाद शुरू हुए टीकाकरण के बावजूद 31 स्वास्थ्य कर्मियों ने ही वैक्सीन लगवाई। अधिकारियों की माने तो नर्सिंग कॉलेज की छात्रों का टीकाकरण बचा हुआ है।
1074 विद्यार्थियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव
कोरोना संक्रमण को लेकर राहत भरी खबर है। वीरवार को लैब से 1074 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। सभी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विद्यार्थियों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। वीरवार को 985 सैंपल लिए गए है। लैब में अभी 2884 सैंपल रुके हुए है। अभी फिलहाल जिले में कोरोना के 6 ही मरीज सक्रिय है। भट्टू, भूना, बड़ोपल और जाखल फिलहाल कोरोना मुक्त हो चुके है।
कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू कर दिया है। डीआरओ और दो सफाई कर्मी पहुंचे थे जिन्हें टीका लगाया गया है। संबंधित विभागों को पत्र जारी कर दिया है। शुक्रवार को पुलिस लाइन में टीकाकरण होगा। डॉ.सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।