फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Corona slowed down, two new infected were found

कोरोना की रफ्तार हुई कम, दो नए संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
Corona slowed down, two new infected were found
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन पर लगी भीड़। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण जिले में खत्म होने लगा है। संक्रमण दर 0.65 फीसदी से कम हो गई है। वीरवार को जिले में कोरोना संक्रमण के दो नए केस मिले हैं। भट्टूकलां और बड़ोपल क्षेत्र में कोरोना का एक-एक नया केस मिला है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 29 हो गई है। अस्पताल में फिलहाल कोई संक्रमित दाखिल नहीं है सभी कोरोना संक्रमित होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में कोरोना 308 सैंपल लिए गए है। इसमें आरटीपीसीआर के 224 सैंपल शामिल है। लैब से अभी 224 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। जिले में अब तक 3 लाख 89 हजार कोरोना सैंपल लिए जा चुके हैं, इसमें 19 हजार 975 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में रिकवरी रेट 97.35 फीसदी रहा है।
विज्ञापन

स्कूलों पर कैंप लगाने के लिए शिक्षा विभाग नहीं बना रहा दबाव
कोरोना टीकाकरण की दूसरी डोज को लेकर शिक्षा विभाग स्कूलों पर दबाव नहीं बना रहा है और स्कूल कैंप लगवाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसके चलते स्कूलों में टीकाकरण के कैंप नहीं लग रहे हैं। जिले में अब तक 37 हजार 738 किशोरों को पहली और 9765 को दूसरी डोज लगी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो किशोर टीकाकरण के लिए नहीं आ रहे हैं। इसके पीछे वजह ये ही है कि स्कूल दूसरी डोज का सर्टिफिकेट ही नहीं मान रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अभी तक हुआ टीकाकरण
पात्र पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4790 4736
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2411 2024
60 साल से ऊपर 84130 63935
45 से 59 साल 143897 118448
18 से 44 साल 401877 263232
15 से 17 साल 37738 9765
कोट
कोरोना संक्रमण जिले में खत्म हो रहा है। टीकाकरण के लिए लोग ही नहीं आ रहे है। किशोर भी टीकाकरण करवाने नहीं आ रहे है। वजह ये ही है कि शिक्षा विभाग दूसरी डोज को लेकर गंभीर नहीं है। स्कूल दूसरी डोज के लिए छात्रों को नहीं कह रहे हैं और वह लगवाने नहीं आ रहे है।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed