फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Corona positive came in contectwith 28 people

28 लोगों के संपर्क में आया था कोरोना पॉजिटिव

Sat, 30 May 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Corona positive came in contectwith 28 people
गांव चिंदड़ में कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद सर्वे करती टीम - फोटो : Fatehabad
गांव चिंदड़ निवासी प्राइवेट बस परिचालक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसे देर रात को अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया है। इसके अलावा गांव चिंदड़ निवासी पॉजिटिव पाए गए परिचालक के घर की गली को सील कर दिया गया लेकिन सर्वे में युवक के गांव में घूमने की बात सामने आने पर कंटेनमेंटर जोन के दायरे को बढ़ाया जा सकता है। गांव चिंदड़ के ग्राम सचिवालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन में आए लोगों को कंट्रोल रूम से सामान भिजवाया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क में आए परिवार के तीन सदस्यों समेत 28 लोगों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

पॉजिटिव आए परिचालक ने स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें भी बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक युवक हिसार में एक प्राइवेट बस के कार्यालय में कार्य करता है। यहां पर उससे परिचालक का काम भी लिया जाता है। 20 मई को युवक बस में 14 यात्रियों को दिल्ली के पीरागढ़ी में छोड़कर आया था। 25 मई को घर पर आया था, स्वास्थ्य विभाग के एमपीएचडब्ल्यू सुरेंद्र की टीम को पता चलने पर उसका सैंपल लिया था और उसे होम क्वारंटीन किया था। शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शनिवार को जब टीम सर्वे करने के लिए पहुंची तो सामने आया कि युवक होम क्वारंटीन के बाद भी बाहर घूमता रहा। इसके चलते उसके संपर्क में 28 लोग आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इनके सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

किसी की बहन को छोड़कर आया तो कहीं बच्चों को खिलाया
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक के परिवार में उसके मां-बाप और भाई हैं। बताया जा रहा है जब युवक चिंदड़ में आया तो वह घूमता रहा। इस दौरान वह दोस्त के साथ उसकी बहन को मोटरसाइकिल पर छोड़कर आया। इसके अलावा गांव में कई लोगों से मिला, यहां तक कि बच्चों को भी वह खिलाता रहा। प्रशासन ने अभी तक उसके घर की गली को सील करके कंटेनमेंट जोन बनाया और वहां पर डीएसपी सुभाष के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। लेकिन संपर्क ज्यादा होने के कारण कंटेनमेंट जोन बढ़ाया जा सकता है। सर्वे के लिए उप सिविल सर्जन डॉ. हनुमान, डॉ. सुनीता सोखी के नेतृत्व में मेडिकल ऑफिसर डॉ.आशा, कुलदीप कुमार, एमपीएचडब्ल्यू सुरेंद्र कुमार, राजरानी, मायादेवी तथा आशा वर्कर जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवनगर निवासी ड्राइवर भी गया था साथ
सर्वे में सामने आया है कि पीरागगढ़ी जो बस गई थी, उसमें फतेहाबाद के शिवनगर निवासी ड्राइवर था। बड़ोपल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस बारे में जिला मुख्यालय को सूचना दी है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने ड्राइवर का भी सैंपल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed