फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   corona patient's death and 30 new patient in Fatehabad

रतिया में कोरोना संक्रमित मोबाइल दुकानदार ने तोड़ा दम, 30 नए मरीज मिले

Sat, 22 Aug 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
corona patient's death and 30 new patient in Fatehabad
फतेहाबाद जिले में बनाए गए कोविड केयर सेंटर व कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण करते उपायुक्त डॉ. नरहरि सि - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद/रतिया। फतेहाबाद जिले के रतिया इलाके में कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 30 नए मामले सामने आए। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. हनुमान ने रतिया निवासी कोरोना संक्रमित मरीज के अग्रोहा मेडिकल में दम तोड़ने की पुष्टि की है। कोरोना पॉजिटिव मृतक शहर का प्रमुख व्यवसायी था और हृदय पीड़ित होने के कारण उसे सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। कुछ समय पहले ही उसकी हार्ट सर्जरी हुई थी और इस बीच वह कोरोना संक्रमित हो गया। हालत बिगड़ने के चलते पिछले एक सप्ताह से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल था।
विज्ञापन

उधर जिले में कोरोना केसों की संख्या कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। शनिवार सुबह फतेहाबाद जिले में कोरोना के 30 नए मामले सामने आए हैं। इसमें अधिकतर मरीजों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है, बल्कि अधिकतर लोग पुराने संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से ही कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उधर बीते दिन नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल के संक्रमित होने के बाद शनिवार को नगर परिषद कार्यालय को सैनिटाइज किया गया है। अब इस दफ्तर को सोमवार से नियमित रूप से खोला जाएगा या बंद किया जाएगा। इसपर रविवार दोपहर बाद तक अंतिम फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

नए संक्रमितों में 12 साल की बच्ची से लेकर 65 साल के बुजुर्ग भी शामिल
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार सुबह जारी की गई सूची के अनुसार जिले में नए मिले कोरोना संक्रमित मरीजों में 12 साल की बच्ची से लेकर 65 साल तक के बुजुर्ग भी शामिल हैं। लिस्ट के अनुसार फतेहाबाद के लाजपत नगर में 12 साल की बच्ची, अग्रवाल कॉलोनी में 60 और 55 साल के दंपती शामिल हैं। इसके अलावा गांव धारनियां में एक नया मरीज सामने आया है, जबकि जाखल में एक, टोहाना में कृष्णा कॉलोनी में एक, भाटिया नगर में 4, सपड़ा मोहल्ले में एक, गिल्लांवाली ढाणी में एक मरीज व भादरपुर में भी एक कोरोना मरीज मिला है। इतना ही नहीं, रतिया के न्यू टॉउन इलाके में भी पिता-पुत्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। शनिवार देर शाम आई सूची के अनुसार शनिवार को कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 30 पहुंच गई और सर्वाधिक मामले टोहाना के मॉडल टाउन इलाके से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक जिले में कोरोना के 663 मामले आ चुके हैं सामने
फतेहाबाद जिले में पिछले एक माह में कोरोना मरीज मिलने की रफ्तर बहुत तेजी से बढ़ी है। लॉकडाउन से लेकर अभी तक जिले में कुल 663 मरीज सामने आ चुके हैं। प्रशासन के लिए राहत की बात ये है कि जिले में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी निरंतर बढ़ रहा है। अभी तक चार कोविड मरीजों की मौत हो चुकी है।

डीसी ने किया कंटेनमेंट जोन व कोविड केयर सेंटरों का औचक निरीक्षण
उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने गत दिवस देर शाम शहर में बनाए गए कंटेनमेंट जोन और कोविड केयर सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि कंटेनमेंट जोन में पूर्णरूप से लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ताऊ देवीलाल मार्केट स्थित गीता नर्सिंग होम, लाइफ केयर अस्पताल, बंसल हार्ट एंड केयर हॉस्पिटल, डीएसपी रोड, अशोक नगर, खैमा खाती रोड, अग्रवाल धर्मशाला, श्रीराम सेवा समिति, अरोडवंश धर्मशाला, चिल्ली झील स्थित ओम निवास स्कूल, रामनिवास कॉलोनी, इंद्रपुरा मौहल्ला सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed