फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Corona killed eight patients, 219 newly infected, 173 recovered

कोरोना ने ली आठ मरीजों की जान, 219 नए संक्रमित मिले, 173 हुए ठीक

Tue, 27 Apr 2021 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Corona killed eight patients, 219 newly infected, 173 recovered
कोरोना संक्रमण को लेकर हालात बेकाबू होते जा रहे हैं, मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमित आठ मरीजों की मौत हुई है जबकि 219 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। चार मरीजों ने फतेहाबाद नागरिक अस्पताल के आईसीयू में ही दम तोड़ दिया। इसके अलावा चार अन्य मरीजों की अलग-अलग अस्पतालों में मौत हुई है। वहीं जिले में समय पर वेंटिलेटर न मिलने से अग्रवाल कॉलोनी निवासी संक्रमित महिला की जान चली गई। 27 दिनों में ही 59 मौत हो चुकी है। कुल मौत का आंकड़ा 182 तक पहुंच गया है। जिले में अब तक 8443 मरीज संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसमें से 6289 मरीज ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 173 मरीज ठीक हुए हैं। फिलहाल जिले में 1972 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव खाराखेड़ी में बुजुर्ग दंपती, फतेहाबाद मॉडल टाउन में युवती, भाटिया कॉलोनी में युवक, लाजपत नगर में युवक, प्रोफेसर कॉलोनी में बुजुर्ग, गांव धांगड़ में दंपती, हुडा सेक्टर तीन में दंपती, थाना रोड निवासी बाप-बेटा, आर्यनगर निवासी दंपती, नहर कॉलोनी निवासी बाप-बेटी, गुरुनानकपुरा मोहल्ला में एक ही परिवार के चार लोग, सिटी कॉलोनी निवासी मां-बेटी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा फतेहाबाद के अग्रवाल कॉलोनी, हुडा सेक्टर तीन, नजदीक पोस्ट ऑफिस, शहीदांवाली, सिटी कॉलोनी, मॉडल टाऊन, जगजीवनपुरा, रजाबाद, सुंदर नगर, नहर कॉलोनी, भीमा बस्ती, नागरिक अस्पताल फतेहाबाद, रतिया गेट, दरियापुर, लाजपत नगर, आर्य नगर, रत्ताखेड़ा, थाना रोड, धांगड़, प्रोफेसर कॉलोनी, पीलीमंदोरी, ढांड, लाजपत नगर, इंदिरा नगर, भट्टा कॉलोनी, भाटिया कॉलोनी, बडोपल, खाराखेड़ी, बीघड़, बीघड़, सालमखेड़ा, मानावाली, ढिंगसरा, भट्टूकलां, भट्टूमंडी, किरढान, ठुईयां, भट्टू सीएचसी से चिकित्सक, किरढान, नाढोड़ी, दिगोह, भूना, सनियाना, खैरी, भूना, ढाणी डुल्ट, चंदड़ कलां, भूना, ढाणी गोपाल, मॉडल टाऊन, मोची, नेहरू पार्क भूना, टोहाना, बिठमड़ा, खनोरा, जमालपुर शेखां, सपड़ा मोहल्ला, मामुपुर, कालवन, पिरथला, भाटिया नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, मॉडल टाऊन, पटेल नगर, चंदड़ खुर्द, अनाज मंडी, रतिया रोड, रताखेड़ा, टोहाना में न्यू प्रभाकर कॉलोनी, गीता कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

आईसीयू के बाहर ठीक होने की जगह मिल रही मौत की सूचना
नागरिक अस्पताल की आईसीयू के बाहर अपनों के ठीक होने की आस लगाए बैठे तीमारदारों को मौत की सूचना मिल रही है। आईसीयू में 24 घंटे में चार गंभीर मरीजों ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के मुताबिक जिले में मंगलवार को फतेहाबाद के अशोक नगर निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति की हिसार के निजी अस्पताल में मौत हुई है। मरीज को 19 अप्रैल को दाखिल करवाया गया था, यहां पर कोरोना संक्रमित मिला था। मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। फतेहाबाद के नहर कॉलोनी निवासी 58 वर्षीय महिला की हिसार के निजी अस्पताल में मौत हुई है। महिला को बुखार की शिकायत होने पर यहां दाखिल करवाया गया था। इसके अलावा गांव कंहड़ी निवासी 55 साल की महिला, रतिया निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग, गांव जांडवाला निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग, ढाणी गोपाल निवासी 58 वर्षीय बुजुर्ग, फतेहाबाद के अग्रवाल कॉलोनी निवासी 69 वर्षीय महिला ने जान गंवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फील्ड से ऑक्सीजन कंसीनेटर वापस मंगवाए
ऑक्सीजन सिलिंडरों की कमी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने फील्ड में भेजे गए ऑक्सीजन कंसीनेटर यानी ऑक्सीजन बनाने वाला यंत्र वापस मंगवा लिया है। इसे स्वास्थ्य विभाग आईसीयू में लगाएगा। फील्ड में करीब 15 ऑक्सीजन कंसीनेटर भेजे गए थे। जिन्हें फतेहाबाद, रतिया और टोहाना की आईसीयू में इस्तेमाल किया जाएगा। अगर ऑक्सीजन की कमी हो जाती है तो इसका इमरजेंसी में इस्तेमाल किया जा सकता है।
बेड नहीं मिला तो सोनीपत से पहुंचे, नहीं बचा सके जान
बेड की कमी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बड़े शहरों से लोग गंभीर मरीजों को यहां पर उपचार के लिए लेकर आ रहे है। सोनीपत से एक परिवार सोमवार रात को बुजुर्ग महिला को लेकर फतेहाबाद नागरिक अस्पताल की आईसीयू में लेकर पहुंचा लेकिन यहां पर मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया।

कोविड अस्पतालों में ये बेड हैं खाली
अस्पताल बिना ऑक्सीजन ऑक्सीजन बेड आईसीयू ऑक्सीजन बेड वेंटिलेटर
ना.फतेहाबाद 0 0 1 1
सद्भावना 11 0 0 2
ना.रतिया 0 0 0 2
ना.टोहाना 8 13 0 3
मिगलानी 2 0 0 2
वधवा अस्पताल 0 9 1 2
आरएमसी टोहाना 0 15 0 2
संजीवनी टोहाना 6 0 12 1
संगम टोहाना 0 1 0 0
कोट
कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, मरीजों की हालत गंभीर हो रही है। मरीज जो ठीक हो रहा होता है उसकी अचानक मौत हो रही है। वायरस अपना स्ट्रेन बदल रहा है। ऐसे में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों से अपील है कि वह वैक्सीन जरूर लगवाएं।
- डॉ. मनीष टुटेजा, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed