फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Corona-infected woman dies, 197 new patients found

कोरोना संक्रमित महिला ने तोड़ा दम, 197 नए मरीज मिले

Sat, 17 Apr 2021 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Corona-infected woman dies, 197 new patients found
नागरिक अस्पताल में कोरोना सैंपल लेते हुए। - फोटो : Fatehabad
कोरोना महामारी जिले में लगातार बढ़ रही है और इस अप्रैल माह में मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। जिले में अब रोजाना 100 से ज्यादा केस मिल रहे हैं। शनिवार को कोरोना संक्रमित इंद्रपुरा मोहल्ला निवासी महिला की मौत हुई है और 197 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। महिला चंडीगढ़ पीजीआई में दाखिल थी और कोरोना संक्रमित मिलने पर यहां उपचार चल रहा था। वहीं शनिवार को 55 मरीज ठीक हुए हैं और अब 1026 मरीज सक्रिय है। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता देख प्रशासन ने गांवों और शहरों में ठीकरी पहरा लगाने के आदेश दिए है। इसके अलावा बसों में अब 50 फीसदी से ज्यादा यात्री सवार नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के डीएसपी रोड, मॉडल टाउन निवासी युवती, शिव नगर निवासी दंपती, हुडा सेक्टर निवासी दो युवक, एमसी कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी निवासी बुजुर्ग, रामनिवासी मोहल्ला निवासी दंपती और दो बेटियां, रतिया के वार्ड नंबर 12, 14 निवासी युवतियां, वार्ड 14 निवासी बुजुर्ग, वार्ड नंबर 11 निवासी युवक, वार्ड नंबर 9 निवासी युवक, जाखल निवासी युवक, गांव चूलहड़कलां निवासी युवक, जाखल निवासी युवक और युवती, भट्टूमंडी निवासी बुजुर्ग महिला, गांव ठुईयां निवासी बुजुर्ग, भट्टूकलां निवासी युवती, गांव सालमखेड़ा निवासी युवक और युवती, ढांणी डूल्ट निवासी दंपती, गोरखपुर परमाणु संयंत्र में 8 मजदूर, एचडीएफसी बैंक टोहाना के चार कर्मचारी, टोहाना के गांव डांगरा में एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिले है। इसके अलावा फतेहाबाद के डीसी कॉलोनी और शक्ति नगर निवासी युवक, गांव अयाल्की निवासी युवक, भट्टू निवासी युवती, फतेहाबाद की अनाजमंडी में एक ही परिवार के चार लोग, लाजपत नगर में एक ही परिवार के चार लोग, भीमां बस्ती में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। बता दें कि जिले में अप्रैल माह में ही संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा 20 तक पहुंच गया है और अब तक 143 कुल मौतें हो चुकी है।
विज्ञापन

जानिए कहां कितने मरीज
क्षेत्र कुल मरीज मिले ठीक हुए सक्रिय मौत
फतेहाबाद 1823 1476 301 46
टोहाना 1207 1016 157 34
रतिया शहरी 519 474 37 8
रतिया ग्रामीण 633 487 122 24
भट्टूकलां 576 493 77 6
बड़ोपल 270 166 103 1
भूना 716 580 128 8
जाखल 678 561 101 16
बसों में अब 50 फीसदी यात्री ही कर सकेंगे सफर
रोडवेज महाप्रबंधक ने शनिवार को चालकों और परिचालकों को आदेश जारी किए हैं कि बसों में केवल 50 प्रतिशत यात्री ही बिठाएंगे। सभी चालक और परिचालक सैनिटाइजर का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा चालकों और परिचालकों को मास्क लगाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने दिए गांवों व शहरों में 12 मई तक ठीकरी पहरा लगाने के निर्देश
जिलाधीश डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने दि पंजाब विलेज एंड स्माल टाऊन एंड पेट्रोल एक्ट 1918 की धारा 3(1) के अधीन निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला फतेहाबाद के सभी गांवों/शहरों में रात्रि के समय ठीकरी पहरा लगाने के आदेश पारित किए हैं। ये आदेश आगामी 12 मई 2021 तक प्रभावी रहेंगे। उपायुक्त ने बताया कि रबी फसल की कटाई व आवक का कार्य भी शुरू हो गया है। इस दौरान खेत में काम करने वाले मजदूर व अन्य काम करने के लिए दूसरे क्षेत्रों से लोग आते रहते हैं। महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा रात को 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू किया गया है। जिला फतेहाबाद के गांवों/शहरों में बाहर से आने वाले व कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की पहचान करने के लिए जिला फतेहाबाद के गांवों/शहरों के लोगों से आपातकालीन सहायता लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। इसके चलते फतेहाबाद के गांवों व शहरों में ठीकरी पहरा लगाया जाना उचित है।
अग्रवाल धर्मशाला को बनाया कोविड सेंटर
कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए मरीजों को क्वारंटीन करने के लिए अग्रवाल धर्मशाला को कोविड केयर सेंटर बनाने की मंजूरी दे दी है। यहां पर उन मरीजों को रखा जाएगा जिनके घर पर आइसोलेट की जगह नहीं है। इसके अलावा लक्षण वाले मरीजों को भी यहीं स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों व कर्मचारियों की निगरानी में रखा जाएगा।

कोट
कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे है, जिले में एक्टिव केस एक हजार पार हो चुके है। पिछले साल के मुकाबले स्थिति खराब है। ऐसे में लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed