फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Corona infected crossed the 1800

कोरोना संक्रमित प्रोफेसर कॉलोनी निवासी वृद्वा की मौत, 30 नए मामले आए सामने, आंकड़ा 1800 पार हुआ

Thu, 17 Sep 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Corona infected crossed the 1800
जिले में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार जारी है। कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। वीरवार सुबह कोरोना संक्रमित शहर के प्रोफेसर कॉलोनी 75 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। महिला अग्रोहा मेडिकल में दाखिल थी। महिला को ब्लड प्रेशर की भी बीमारी थी। यहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। नगर परिषद की टीम ने पीपीई किट डालकर महिला का दाह संस्कार किया। जिले में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 26 तक पहुंच गया है। सितंबर माह में 50 फीसदी मौत हो चुकी हैं। वहीं जिले में वीरवार को 30 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1800 पार हो गया है। जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 1819 हो गए हैं। इसके अलावा 1101 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शहर के सेंट्रल बैंक वाली गली निवासी मां-बेटा व 37 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। सिरसा रोड स्थित होटल पर कार्यरत 30 वर्षीय कर्मचारी संक्रमित मिला है। ढाणी सांचला निवासी 27 वर्षीय युवक, ढाणी धांगड़ निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। भट्टूमंडी निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति, टोहाना 50 वर्षीय व्यक्ति, नजदीक रविदास मंदिर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग, 29 वर्षीय युवक, पुराना मॉडल टाउन निवासी एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिले हैं। जिसमें बुजुर्ग दंपति व उसके बेटा व पुत्रवधू शामिल है। टोहाना के कृष्णा कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय युवक, कक्कड़ नर्सिंग होम के नजदीक निवासी 50 वर्षीय महिला, भानीखेड़ा निवासी 45 वर्षीय महिला, मानसा निवासी 23 वर्षीय युवक, गांव मोचीवाली निवासी 27 वर्षीय युवक, भूना निवासी 20 वर्षीय युवती संक्रमित मिली है। गांव साधनवास निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति व उसकी 70 वर्षीय मां संक्रमित मिली है।
विज्ञापन

एंटीजन टेस्ट में मिले संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए वीरवार को एंटीजन टेस्ट किए गए। इसमें अग्रवाल कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय युवक, गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय युवक, सतीश कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवती संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा गोरखपुर एनपीसीएल प्लांट पर कार्यरत चार कर्मचारी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों के सैंपल को लेकर नहीं आई गाइडलाइन
21 सितंबर के बाद कक्षा नौंवी से बारहवीं तक के विद्यार्थी परामर्श के लिए शिक्षकों से मिल सकेंगे। इसको लेकर शिक्षकों के सैंपल लेने के आदेश जारी हुए हैं लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग का कहना है कि अभी तक सैंपल को लेकर गाइडलाइन नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed