{"_id":"60a2aa748ebc3e719e5fa2ed","slug":"corona-growing-in-the-villages-fatehabad-news-rtk6089130137","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमंडल के 13 गांवों में 18 लोगों की जा चुकी जान, समैण व डांगरा में सबसे अधिक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमंडल के 13 गांवों में 18 लोगों की जा चुकी जान, समैण व डांगरा में सबसे अधिक मौत
विज्ञापन
उपमंडल टोहाना के 13 गांवों में अब तक 160 केस कोरोना संक्रमित केस आ चुके हैं। इनमें से 18 लोगों की कोरोना के कारण जान जा चुकी है। अब तक गांव डांगरा में सबसे अधिक पांच जबकि समैण में चार लोगों की मौत हुई है। इन गांवों में अधिक एहतियात बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की पीएचसी समैण के अंतर्गत आने वाले 13 गांवों में सबसे ज्यादा गांव समैण में 51 एक्टिव केस हैं। विभाग की टीमों द्वारा गांवों में लोगों को घरों में रहने, मास्क लगाकर निकलने व सैनिटाइज का प्रयोग करने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। वहीं, लोगों को एक हुक्के को ज्यादा लोगों के साथ न पीने, ताश न खेलने की भी हिदायत दी गई है ताकि कोरोना की चेन तोड़ी जा सके।
गांव कन्हड़ी में 14 तो हंसेवाला में आ चुके 12 केस : स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गांव कन्हड़ी में कोरोना के 14 केस मिले हैं जिनमें से फिलहाल एक केस एक्टिव है जबकि एक संक्रमित की जान जा चुकी है। गांव गाजूवाला में कोरोना के 8 केस सामने आए थे जो सभी ठीक हो चुके है। गांव हंसेवाला में 12 केस पॉजिटिव मिले जिनमें से 2 लोग अभी सक्रिय है तथा एक की मौत हो चुकी है। गांव भीमेवाला में 4 केस मिले, जिनमें से तीन लोग ठीक हो चुके है तथा एक एक्टिव है। गांव नांगला में तीन केस आए हैं जिनमें से एक की मौत हुई है जबकि दो केस एक्टिव है। गांव चितैण में 9 केस मिले, जिसमें 7 केस सक्रिय तथा एक की मौत हुई है। गांव बलियाला में 15 संक्रमित मिले जिनमें से 7 ठीक हो चुके हैं तथा एक की मौत हुई है। गांव कमालवाला में 5 केस मिले, जिनमें से तीन ठीक हुए, एक की मौत हो गई तथा एक एक्टिव है। गांव मादुआना में दो केस एक्टिव है तथा एक की मौत हुई है। गांव लोहाखेड़ा में 13 संक्रमित केस में से दो एक्टिव हैं तथा 2 की मौत हुई है।
उपमंडल के 13 गांवों मेें अब तक 160 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं, जिनमें 58 केस एक्टिव है तथा 18 लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों को घरों में रहने, मास्क लगाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। डोर टू डोर स्क्रीनिंग की जा रही है। -चंद्रभान, हेल्थ इंस्पेक्टर, समैण पीएचसी।