फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Corona: Five infected including wife of deputy CMO found

उप सिविल सर्जन की पत्नी समेत पांच कोरोना संक्रमित, 7 दिन में 95 केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Corona: Five infected including wife of deputy CMO found
फतेहाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। 7 दिनों में 95 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिल चुकी है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के उप सिविल सर्जन की पत्नी समेत पांच नए मरीज मिले। उप सिविल सर्जन की रेपिड रिपोर्ट आशंकित आई है, आरपीसीआर रिपोर्ट आनी बाकी है। राहत की बात यह है कि सोमवार को जिले में 9 मरीज स्वस्थ हुए। फिलहाल 85 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को जिले में कोरोना के 721 सैंपल लिए है। इसमें 580 सैंपल आरटीपीसी और 141 सैंपल रेपिड एंटीजन के हैं। लैब से अभी 904 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। सोमवार को जिले में संक्रमण दर 2.91 फीसदी रही है। वहीं, जिले में 19 कोविड अस्पतालों में 378 बेड खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

पहली से तीसरी लहर तक शहर में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले
क्षेत्र संक्रमित मिले
फतेहाबाद शहर 4682
टोहाना शहर 2396
रतिया शहर 1052
रतिया ग्रामीण 2087
भट्टू 2897
बड़ोपल 1091
भूना 2242
जाखल 1520
कोरोना लहर में महिलाओं के मुकाबले पुरूषों की सबसे ज्यादा मौतें :
वर्ष मौत महिलाएं पुरुष
मार्च 2020 से फरवरी 2021 तक 119 42 77
मार्च 2021 से अब तक 367 169 198
राहत ये कि कोविड अस्पताल में कोई संक्रमित दाखिल नहीं
कोरोना की तीसरी लहर में राहत की बात यह है कि अभी कोई भी संक्रमित गंभीर हालत में नहीं है। सभी संक्रमित घर पर ही उपचार ले रहे है। जिले में 16 कोविड अस्पताल है। सरकार में 185 और निजी में 193 बेड हैं। 41 वेंटिलेटर बेड हैं, लेकिन राहत ये है कि सभी खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी लहर में यूं बढ़ रहा संक्रमण
दिन संक्रमित मिले
4 जनवरी 09
5 जनवरी 08
6 जनवरी 09
7 जनवरी 21
8 जनवरी 24
9 जनवरी 19
10 जनवरी 05
सीएमओ ऑफिसर की टेलीकॉलिंग टीम सात दिनों तक लेगी फीडबैक
सिविल सर्जन कार्यालय ने टेलीकॉलिंग टीम तैयार की है। इसमें करीब चार सदस्य हैं। ये टीम रोजाना कोरोना संक्रमितों को फोन करके फीडबैक लेगी। टीम संक्रमितों से पूछेगी कि उन्हें उपचार मिल रहा है या नहीं। इसके अलावा अस्पताल स्तर पर भी टीम तैयार की गई है। ये टीम संक्रमितों को फोन करके उन तक दवा पहुंचाएगी।

कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 5 नए केस मिले हैं। जिले में कुल 85 एक्टिव केस हैं। लोगों से अपील है कि वह कोरोना के लक्षण दिखने पर सैंपल जरूर करवाएं। - मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed