फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Corona: First list of 286 dead released

कोरोना : 286 मृतकों की पहली सूची जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Corona: First list of 286 dead released
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में कोरोना जांच के लिए खड़े लोग। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण से जिन लोगों की मौत हुई थी, उनके परिवारों को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार की तरफ से प्रशासन को 286 मृतकों की पहली सूची जारी हुई है। इस सूची में शामिल मृतकों के परिवारों की वेरिफिकेशन शुरू हो गई है। इस वेरिफिकेशन का जिम्मा स्वास्थ्य विभाग को सौंपा गया है। वेरिफिकेशन के लिए टीम गठित की गई है। ये टीम घर-घर जाकर जांच करेगी और दस्तावेज एकत्रित करेगी।
विज्ञापन

टीम में मेडिकल ऑफिसर, पटवारी, एएनएम और आशा वर्कर्स को शामिल किया गया है। टीम को वेरिफिकेशन करना है कि सूची में जो नाम है वह सही और उसकी मौत कोरोना संक्रमण के कारण ही हुई है। इसके अलावा परिवार में कौन लोग शामिल, बैंक डिटेल क्या है। टीम को प्रोफर्मा दिया गया है उसमें जानकारी भरनी होगी। इसके अलावा परिवार से टीम मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और फैमिली आईडी लेंगे। इसके अलावा जिस बैंक खाते में राशि ट्रांसफर होनी है, उसकी पासबुक लेंगे।
विज्ञापन

जानिए किस क्षेत्र में कितने मृतकों की जारी हुई सूची
क्षेत्र मृतक
फतेहाबाद 67
जाखल 28
टोहाना 44
रतिया 72
बड़ोपल 4
भट्टू 40
भूना 31
जिले में कोरोना संक्रमण से 485 मौतें, दूसरी लहर में सबसे ज्यादा
जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 485 मौतें हो चुकी है। संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हुई है। पहली लहर के दौरान करीब 116 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी, इसके अलावा करीब 369 लोगों की कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करने वाले मांग रहे 500 रुपये तो कोई उलझा रहा
कोरोना संक्रमण के कारण जिन लोगों की मौत हुई थी, उनके परिवारों को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी जानी है। इसको लेकर सरल पोर्टल पर आवेदन मांगे गए हैं। लोगों ने आवेदन सरल पोर्टल पर आवेदन करने शुरू कर दिए हैं। लेकिन आवेदन को लेकर 500 रुपये तक वसूलने की विभाग के पास शिकायतें आ रही है, यहां तक कि राशि खाते में आने पर उसमें हिस्सा मांगने की डील करने को लेकर भी शिकायत आ रही है। बताया जा रहा है कि कई सीएससी सेंटरों पर जानबूझकर फाइलों को लटकाया जा रहा है ताकि हिस्सा लिया जा सके।

कोट
प्रशासन की तरफ से 286 मृतकों की सूची मिली है। इसको लेकर टीम बनाई गई है, ये टीम वेरिफिकेशन कर रही है और उनसे दस्तावेज ले रही है। इस टीम में डॉक्टर, पटवारी और आशा वर्कर शामिल हैं।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed