फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   corona

दिल्ली से आया बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव, बाप-बेटी व हलवाई समेत तीन हुए ठीक

Sun, 05 Jul 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
corona
नागरिक अस्पताल के फ्लू क्लीनिक में जांच करवाने आए लोग । - फोटो : Fatehabad
शहर के मॉडल टाउन में तीन दिन पहले दिल्ली से आया बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जबकि पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उप सिविल सर्जन डॉ.हनुमान टीम के साथ मॉडल टाउन पहुंचे और बुजुर्ग को एंबुलेंस के द्वारा भेजकर अग्रवाल धर्मशाला में बनाए गए कोविड हेल्थ सेंटर में दाखिल करवाया।
विज्ञापन

इसके अलावा परिवार के अन्य लोगों को घर पर क्वारंटीन कर दिया है। परिवार में शामिल भाई, भाभी व भतीजा के स्वास्थ्य विभाग सैंपल लेगा। घर के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना दिया है। इसमें तीन घरों को कंटेनमेंट जोन में शामिल किया गया है। इसके अलावा 62 घर बफर जोन में है। कंटेनमेंट और बफर जोन में शामिल घरों का स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे करके करेगी। रविवार दोपहर तक जिला में कोरोना पॉजिटिव के कुल 126 केस हो गए हैं। इसमें से 27 केस एक्टिव हैं और 99 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

25 आशा वर्कर्स के लिए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को अर्बन पीएचसी के तहत तैनात 25 आशा वर्करों के कोरोना सैंपल लिए हैं। सोमवार केा 25 अन्य आशा वर्कर के सैंपल लिए जाने हैं। सीनियर डेंटल सर्जन मेजर डॉ.शरद तुली का कहना है कि आशा वर्कर डोर टू डोर सर्वे कर रही हैं, सुरक्षा को देखते हुए सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक मजदूर की रिपोर्ट निगेटिव, बुखार से हुई थी मौत
खैरातीखेड़ा में प्लाइवुड फैक्ट्री में तैनात मजदूर की हुई मौत मामले में कोरोना सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। डॉक्टरों के मुताबिक अधिक बुखार और सिर दर्द के कारण मौत हुई थी। फिलहाल पुबलिस ने मृतक मजदूर हरप्रीत का पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया।

हलवाई, बाप-बेटी ने कोरोना को दी मात
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक रविवार को चार कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो गए हैं और अपने घर पहुंच गए हैं। गांव दरियापुर निवासी हलवाई ठीक हो गया है और डिस्चार्ज कर दिया गया है। हलवाई की कोई ट्रेवलिंग हिस्ट्री नहीं थी। इसके अलावा गुरूग्राम से आया टैक्सी ड्राइवर और उसकी बेटी ठीक हो गए हैं। गांव बैजलपुर निवासी युवक भी कोरोना को हराकर घर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed