फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Corona cases increased again, 15 infected including doctors were found

Fatehabad News: फिर बढ़े कोरोना के केस, डॉक्टर समेत 15 संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Corona cases increased again, 15 infected including doctors were found
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में सैंपल जांच रिपोर्ट लेने के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं।
फतेहाबाद। कोरोना के नए केसों में कमी आने के बाद एक बार फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को जिले में कोरोना के 15 नए केस मिले हैं। टोहाना नागरिक अस्पताल में डॉक्टर समेत 15 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें 10 महिलाएं शामिल हैं। राहत की बात यह है कि कोरोना संक्रमित अस्पताल में दाखिल नहीं है और होम आइसोलेट हैं। अभी फिलहाल जिले में कोरोना के 31 केस एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के कबीर बस्ती निवासी 20 वर्षीय युवती, गांव भिरड़ाना निवासी 45 वर्षीय महिला, फतेहाबाद के रामनिवासी मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय महिला, गांव साधनवास निवासी 31 वर्षीय युवती, गांव लाली निवासी 14 वर्षीय लड़की, फतेहाबाद निवासी 36 वर्षीय युवती, गांव झलनियां निवासी 26 वर्षीय युवती, गांव नागपुर निवासी 34 वर्षीय युवती, गांव अलीपुर बरोटा निवासी 24 वर्षीय युवक, रतिया चुंगी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, गांव जल्लोपुर निवासी 43 वर्षीय महिला, गांव सरवरपुर निवासी 40 वर्षीय युवक, गांव धांगड़ निवासी 32 वर्षीय युवती, गांव डुल्ट निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति और भूना के आदर्श कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

वहीं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में शुक्रवार को कोरोना के 185 आरटीपीसीआर और सात रेपिड एंटीजन सैंपल लिए गए है। लैब से अभी 605 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन का समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


33 एक्टिव केस, दो अस्पताल में दाखिल
कोरोना संक्रमित में गंभीर लक्षण नहीं मिल रहे हैं। जिले में अभी फिलहाल 33 एक्टिव केस हैं। इसमें दो कोरोना संक्रमित अस्पताल में दाखिल हैं। इसके अलावा अन्य संक्रमित होम आइसोलेट हैं।
कोट
कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में सैंपलिंग बढ़ाई गई है। शुक्रवार को जिले में कोरोना के 15 नए केस मिले हैं, सभी होम आइसोलेट हैं।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed