फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Convicted juvenile sent to juvenile home for three years

दोषी किशोर को तीन साल के लिए भेजा बाल सुधार गृह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Convicted juvenile sent to juvenile home for three years
फतेहाबाद। न्यायिक दंडाधिकारी एवं जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड की स्पेशल जज याचना ने दो नाबालिग बहनों को अश्लील वीडियो दिखाकर उनसे दुष्कर्म करने के दोषी किशोर को तीन साल के लिए बाल सुधार गृह मेें भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस ने फतेहाबाद क्षेत्र की एक महिला की शिकायत पर नौ अगस्त 2019 को 15 साल के किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया था कि वह पहले शहर की एक कॉलोनी में किराये पर रहती थी। उसके तीन बच्चे हैं, जिसमें नौ साल की सबसे बड़ी बेटी है। इसके बाद एक छोटी बच्ची व बेटा है। उसने बताया कि इसी घर में एक और परिवार भी रहता था। उनका परिवार उनसे काफी घुला मिला हुआ था। इस परिवार में 15 साल का किशोर भी था। करीब पांच माह तक साथ रहने के बाद मकान बदल लिया और अलग स्थान पर रहने लगे। महिला ने बताया था कि पांच-छह दिनों से उसकी बेटियां स्कूल नहीं जा रही थीं। जब उन्होंने उनसे कारण पूछा तो बताया कि उनके साथ पहले किराए के मकान में रहने वाला किशोर उनको स्कूल की छुट्टी होने पर अपने साथ ले जाता था और उनसे गलत काम करता है, जिससे वह परेशान हो गई हैं। यही नहीं वह उनको अश्लील वीडियो भी दिखाता था। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड की स्पेशल जज ने दोषी किशोर को तीन साल के लिए बाल सुुुधार गृह में भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed