{"_id":"643c457c6eefdf7f1f05b0a4","slug":"controversy-over-weighing-of-goods-in-jakhal-mandi-market-agents-submitted-memorandum-to-the-market-committee-secretary-fatehabad-news-c-21-hsr1033-108614-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जाखल मंडी में माल तुलाई को लेकर उपजा विवाद, मंडी आढ़तियों ने मार्केट कमेटी सचिव को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जाखल मंडी में माल तुलाई को लेकर उपजा विवाद, मंडी आढ़तियों ने मार्केट कमेटी सचिव को सौंपा ज्ञापन
Mon, 17 Apr 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
जाखल। जाखल मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने गेहूं तुलाई की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मार्केट कमेटी सचिव को ज्ञापन सौंपा। वहीं, जाखल मार्केट कमेटी सचिव ने मौके पर ही नाप-तोल विभाग को सभी तुलाई कार्य में जांच करने के भी आदेश दिए गए हैं।
जाखल मंडी के आढ़ती एसोसिएशन से अमरीक ग्रेवाल, ऋषभ जैन, सुरेश, रिंकू सिंगला, शंकर लाल गर्ग, प्रदीप सिंह व अन्य आढ़तियों ने बताया कि मंडी की फसल तुलाई व उठान का कार्य वेयर हाउस एजेंसी के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने उस एजेंसी को मंडी के हंसराज राइस मिल के कांटे पर भी तुलाई करवाने वह उसके पश्चात वेयर हाउस कांटे पर तुलाई कराने के प्रति अवगत करवाया था, लेकिन ठेकेदारों के द्वारा सीधा वेयर हाउस एजेंसी के कांटे से ही तुलाई की जा रही है, जिससे उन्हें माल तुलाई में भी नुकसान हो रहा है। क्योंकि बाहर के कांटे से तुलाई में माल जब वेयर हाउस कांटे पर जाता है, तो वहां कम हो जाता है, जिससे माल कम हो जाता है, तो आढ़तियों की पत्ती काट ली जाती है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान होता है। मंडी के कांटे से भी माल तुलाई करवा कर फिर उसके बाद सरकारी कांटे से माल वजन करने की मांग रखी थी, परंतु एजेंसी के द्वारा मनमानी की गई। नतीजतन माल लदान का भी रुक गया है। ऐसे हमारी प्रशासन से मांग है कि जल्द इस कार्य पर संज्ञान लिया जाए, जिससे लदान का काम शुरू करवाया जाए।
आढ़तियों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है। इसके बाबत तुलाई एजेंसी द्वारा माल उठान व तुलाई का मामला था। उसके प्रति नापतोल विभाग को बुलाया गया है और जिस प्रकार से जो भी कमी होगी उसके प्रति उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
-संदीप गर्ग, सचिव मार्केट कमेटी, जाखल