फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Contractor was stealing electricity, after finding out he took temporary connection

Fatehabad News: बिजली चोरी कर रहा था ठेकेदार, पता चलने पर लिया अस्थायी कनेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Contractor was stealing electricity, after finding out he took temporary connection
जाखल। दूसरों को नसीहत, खुद मियां फजीहत वाली कहावत जाखल में बिजली निगम पर सटीक बैठ रही है। यहां खुद बिजली कर्मियों की निगरानी में चोरी होती नजर आई। यहां निजी निर्माण एजेंसी के ठेकेदार द्वारा अपनी मशीन को सीधे निगम की लाइन से जोड़कर बिजली चोरी की जा रही थी। मामला पता चलने पर उसने अस्थायी कनेक्शन लिया।
विज्ञापन

ठेकेदार द्वारा सरेआम बिजली चोरी की भनक जब मीडिया को लगी तो मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों ने पहले तस्वीरें कैमरे में कैद की, इसके बाद वहां कार्यस्थल पर मौजूद निगम के लाइनमैन से जानकारी ली तो उन्होंने तर्क दिया कि स्वयं निगम के एसडीओ ने इसकी इजाजत दी है। फोन पर एसडीओ भजन सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। मगर इसके बाद आनन फानन ठेकेदार को बिजली का अस्थायी कनेक्शन दे दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक निजी निर्माण एजेंसी को ठेका देकर शहर की सब्जी मंडी में पोल लगवाने का कार्य किया जा रहा है। इसमें स्वयं ठेकेदार द्वारा पोल लगाने के लिए जगह उखाड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीन को सीधी तारों से जोड़ा गया था। अस्थायी कनेक्शन देने के अलावा ठेकेदार से बिजली चोरी के आरोप में जुर्माना नहीं वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed