{"_id":"633f0bbeab93b965635e2790","slug":"contractor-shopkeeper-attacked-in-grain-market-angry-workers-stop-work-fatehabad-news-hsr643922429","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाजमंडी में ठेकेदार व दुकानदार पर हमला, गुस्साए मजदूरों ने रोका काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाजमंडी में ठेकेदार व दुकानदार पर हमला, गुस्साए मजदूरों ने रोका काम
विज्ञापन
फतेहाबाद की अनाजमंडी में ठेकेदार पर हमले के बाद गुस्साए मजदूरों को आश्वासन देते हुए पुलिस अधिका?
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर की अनाज मंडी में वीरवार दोपहर को चार से पांच युवकों ने ठेकेदार राजीव कॉलोनी निवासी संजय व दुकानदार अग्रवाल कॉलोनी निवासी अरुण पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। ठेकेदार का आरोप है कि आरोपी जबरदस्ती वसूली कर रहे थे और काम में 10 फीसदी हिस्सा मांग रहे थे।
वहीं हमले से गुस्साए मजदूरों ने गेट बंद करके काम रोक दिया और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलने पर बस स्टैंड चौकी प्रभारी रिसाल सिंह और अनाज मंडी व्यापार मंडल प्रधान जगदीश भादू मौके पर पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे बाद मजदूर दोबारा काम पर लौटे। मामले के मुताबिक राजीव कॉलोनी निवासी संजय ने बताया कि वह अनाज मंडी में ठेकेदारी करता है। दोपहर करीब एक बजे कबीर बस्ती निवासी शिवा अपने चार से पांच साथियों के साथ आया और उस पर व अरुण पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके पैर पर चोटें मारी। आरोप है कि दो से तीन दिन पहले शिवा ने कहा था कि मंडी में जो कमाई होती है उसका 10 फीसदी हिस्सा दिया जाए। वह नहीं देने पर आरोपियों ने उन पर हमला किया है।
अनाज मंडी में युवक पर हमला हुआ है। इस मामले में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। आरोप है कि वसूली को लेकर मारपीट की गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
- रिसाल सिंह, प्रभारी, बस स्टैंड चौकी