फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Contract for cleaning public toilets is over, lock is found somewhere, no water is available anywhere

सार्वजनिक शौचालयों की सफाई का ठेका खत्म, कहीं लटका मिला ताला तो कहीं सफाई न पानी

Thu, 11 Mar 2021 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Contract for cleaning public toilets is over, lock is found somewhere, no water is available anywhere
बस स्टैंड के सामने स्थित शौचालय में टूटी टोंटी। - फोटो : Fatehabad
शहर के सार्वजनिक शौचालयों की सफाई का ठेका खत्म हो गया है। इसके चलते पिछले करीब सात दिनों से शहर के सार्वजनिक शौचालयों की सफाई नहीं हो रही है। नप ने सफाई के लिए नए ठेके की प्रक्रिया भी शुरू नहीं की है। हालात ये है कि शौचालयों में गंदगी के अलावा कहीं पानी नहीं है तो कहीं पर ताला लटका हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद के अधिकारियों ने पुरानी एजेंसी को ही व्यवस्था बनाने के लिए अनाधिकृत रूप से काम सौंप दिया है जबकि एजेंसी काम नहीं कर रही है। स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारी खुद मान रहे है कि सार्वजनिक शौचालयों की सफाई नहीं हो रही है। जबकि स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम किसी भी दिन आ सकती है। हालात ये है कि शहर के थाना रोड पर एकमात्र शौचालय है जिसे मरम्मत के नाम पर तीन माह पहले बंद किया गया था जो कि अभी तक बंद ही है। इसके अलावा बस स्टैंड के सामने शौचालय जिसे रोजाना करीब डेढ़ हजार लोग प्रयोग में लेते है उसके हालात भी खराब है। शौचालय में सफाई है और न ही पानी है। शौचालयों को बेहतर बनाने के लिए नप ने 30 दिन पहले सुलभ बनाने की योजना बनाई थी जो कि एक कदम भी आगे नहीं बढ़ी है।
विज्ञापन

बस स्टैंड के सामने का शौचालय बदहाल
शहर के बस स्टैंड के सामने बने शौचालय के आसपास के लोगों का कहना है कि पांच दिन से सफाई करने वाला कोई नहीं आया है। वीरवार को जब हालात देखे तो यहां पर सफाई नहीं मिली। इसके अलावा न ही यहां पर पानी था बल्कि पाइपें भी टूटी मिली और हालत बदहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतिया चुंगी : शौचालयों पर लटका ताला
रतिया चुंगी पर महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था है। लेकिन यहां पर दोनों ही शौचालय बंद है। आसपास के लोगों का कहना है कि सफाई न होने के कारण हालत खराब है इसलिए ताला लटका हुआ है। सफाई न होने के कारण गंदगी भरी हुई है। यहां पर आसपास करीब 150 दुकानें है।
थाना रोड शौचालय चार माह से बंद
शहर के थाना रोड शौचालय को तोड़कर नए सिरे से नप की नए बनाने की योजना है। लेकिन शौचालय को चार माह पहले बंद करने के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ है। पूरे थाना रोड का एक ये ही शौचालय है। दुकानदार विनोद अरोड़ा का कहना है कि पार्किंग में व्यवस्था की गई है लेकिन वहां पर सफाई नहीं है इसके अलावा न कुंडी है। नप कर्मी दिखाने के लिए सफाई का सामान रखते है और फोटो करके हटा लेते है।
शहर में शौचालयों की स्थिति
शौचालय - 17
यूरिनल प्वाइंट - 6
शहर में सुलभ शौचालयों का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में
नगर परिषद अधिकारियों ने शहर के मुख्य शौचालयों को सुलभ बनाने के लिए प्लान तैयार किया था। जिसमें शहर के नए और पुराने बस स्टैंड के पास स्थित शौचालय, हेरिटेज पार्क स्थित शौचालय, ऑटो मार्केट, रतिया चुंगी और थाना रोड के शौचालय शामिल है। पहले जिला नगर आयुक्त रह चुके समवर्तक सिंह ने ये प्लान तैयार करवाया था लेकिन योजना सिरे नहीं चढ़ पाई।

कोट
ये बात यही है कि सार्वजनिक शौचालयों की सफाई नहीं हो रही है। ठेका खत्म होने के कारण ये दिक्कत आ रही है। नया ठेका होने में 10 से 15 दिन का समय लग सकता है। नए ठेके पर में सुलभ शौचालय बनाने का भी विचार है। फिलहाल शहर के सार्वजनिक शौचालयों की नप के सफाई कर्मचारियों से सफाई करवा दी जाएगी।
- कुमार सौरभ, इंचार्ज स्वच्छ भारत मिशन
कोट
हमारा ठेका खत्म हो गया है। नप अधिकारियों ने कहा हुआ है कि सफाई करवा दें तो हम करवा रहे हैं।
- पंछी, ठेकेदार।

बस स्टैंड के सामने स्थित शौचालय में फैली गंदगी।

बस स्टैंड के सामने स्थित शौचालय में फैली गंदगी।- फोटो : Fatehabad

रतिया चुंगी पर शौचालय के गेट पर लगा ताला।

रतिया चुंगी पर शौचालय के गेट पर लगा ताला।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed