{"_id":"609c15ca8ebc3e7c1a0b69ae","slug":"continuously-update-the-data-of-corona-patients-on-the-private-hospital-portal-fatehabad-news-rtk6082254177","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल पोर्टल पर कोरोना मरीजों का डाटा निरंतर करें अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल पोर्टल पर कोरोना मरीजों का डाटा निरंतर करें अपडेट
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि जिले में बनाए गए कोविड-19 निजी अस्पतालों में जिन कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का इलाज चल रहा है, उन संबंधित अस्पतालों के संचालकों को पोर्टल जीएमडीएएचआरहील पर कोरोना मरीजों का डाटा निरंतर अपडेट करना होगा, ताकि निजी अस्पतालों में बीपीएल श्रेणी के लोगों को सरकार द्वारा चलाई गई योजना के तहत आर्थिक मदद दी जा सके। जिले में बनाए गए सभी नोडल अधिकारी इस प्रक्रिया पर पूरी निगरानी रखेंगे।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद डीसी डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने कहा कि निजी अस्पतालों व होम आइसोलेशन में रह रहे बीपीएल कोविड मरीजों को सरकार द्वारा आर्थिक मदद दी जाएगी। जिले में जो व्यक्ति होम आइसोलेशन में हैं, उनमें से बीपीएल परिवारों को डाटा बेस तैयार करके अपलोड किया जाए ताकि संबंधित व्यक्तियों को संकट की इस घड़ी में लाभ मिल सके। यह डाटा 5 मई से इलाज करवाने वाले बीपीएल श्रेणी के लोगों पर लागू होगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग में अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल के अलावा एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल, संयुक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त मयंक भारद्वाज, एसडीएम कुलभूषण बंसल, सीटीएम अंकिता वर्मा, सीएमओ डॉ. वीरेश भूषण, डीआरओ प्रमोद चहल, डीआईओ सिकंदर, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनीता सोखी, बीडीपीओ संदीप भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
मंडलायुक्त ने भी कोविड-19 संक्रमण से बचाव के प्रबंधों की समीक्षा की
इसके अलावा हिसार मंडल के आयुक्त चंद्रशेखर ने भी डीसी कार्यालय में जिले में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने माइक्रो कंटेनमेंट जोन सहित अन्य प्रबंधों पर विस्तार से जानकारी ली और वैक्सीनेशन प्रक्रिया को भी प्रभावी रूप से जिले में चलाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि कोरोना संक्रमण फैलाव को रोकने के लिए जहां मास्क की उपयोगिता पर विशेष फोकस रखा जाए वहीं नियमों की अवहेलना करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाए। मंडलायुक्त ने नगराधीश अंकिता वर्मा व डीआरओ प्रमोद चहल को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी ऑडिट पैरा है तो उसका जवाब शीघ्र दें। ऑडिट पैरा के बारे संबंधित अधिकारी अपडेट रहे। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, भूना, जाखल, भट्टू आदि सभी तहसीलों एवं जिला में राजस्व विभाग का रिकॉर्ड शीघ्रता से डिजिटलाइज करें।