फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   construction works were done in Baijalpur with Rs 9.60 crore

Fatehabad News: बैजलपुर में कराए 9.60 करोड़ रुपये से कई निर्माण कार्य

Sun, 12 Jan 2025 06:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 12 Jan 2025 06:16 AM IST
विज्ञापन
construction works were done in Baijalpur with Rs 9.60 crore
गांव बैजलपुर में ​खिलाड़ियों से बातचीत करते एनपीसीआईएल के परियोजना निदेशक नरेंद्र मिठरवाल व जित
भूना। न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआईएल) ने सामाजिक सरोकार योजना (सीएसआर) के तहत गांव बैजलपुर में 9.60 करोड़ रुपये से कई निर्माण कार्य कराए हैं। एनपीसीआईएल के परियोजना निदेशक नरेंद्र मिठरवाल और जितेंद्र जैन ने शनिवार को इन निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया।
विज्ञापन

गांव में करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से चार एकड़ में बनवाए जा रहे सिंथेटिक हॉकी ट्रैक स्टेडियम की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए भी उन्होंने कई निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य सिविल अभियंता हृदयेश कुमार निगोतिया ने उन्हें बताया कि बैजलपुर में कई लड़के एवं लड़कियां हॉकी खेल में प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। इसके बावजूद इन खिलाड़ियों के अभ्यास करने के लिए हॉकी ट्रैक सुविधा नहीं थी। यह मांग पूरी कराने के लिए सिंथेटिक हॉकी ट्रैक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्य युवाओं के भविष्य के साथ ही सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा है। उन्होंने बताया कि यह हॉकी ट्रैक स्टेडियम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसलिए यहां से अभ्यास करने के बाद खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने पर सुविधा होगी।
सरपंच हेमंत सिंह बैजलपुरिया ने बताया कि एनपीसीआईएल ने गांव में 9.60 करोड़ रुपये से विभिन्न निर्माण कार्य किए जा चुके हैं। एमपीएच के निर्माण पर 65 लाख रुपये खर्च हुए थे।
सरकारी स्कूल में 6 कक्षा कक्षों पर 78 लाख, विज्ञान लैब पर 16 लाख, लड़कियों के लिए अलग से तीन शौचालयों के निर्माण पर 15 लाख, लड़कों के दो शौचालय निर्माण पर 10 लाख, स्कूल में प्रार्थना स्थल पर 10 लाख, मध्याह्न भोजन शेड निर्माण पर 10 लाख, पीने के पानी की टंकी निर्माण पर चार लाख और स्कूल में दो वाटर कूलर शेड सहित निर्माण पर 2 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

इस मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि डॉ. जसमेर सिवाच, एसएमसी प्रधान रामनिवास जाखड़, हॉकी कोच रण सिंह, रामकुमार फौजी, निहाल सिंह बेनीवाल, मनमोहन झुंझाड़, दयानंद ओला, फूल सिंह ओला, हरिसिंह जांगड़ा, पवन ओला, जगदीश बिश्नोई, कुलदीप जांगड़ा, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed