फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Construction of security wall on Ghaggar river and other problems will be solved soon

Fatehabad News: घग्गर नदी पर सुरक्षा दीवार बनाने और अन्य समस्याओं का जल्द होगा समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Construction of security wall on Ghaggar river and other problems will be solved soon
एसडीएम सुरेश चंद्र घग्गर नदी का निरीक्षण करते हुए:संवाद
रतिया। क्षेत्र के नवनियुक्त एसडीएम सुरेश कुमार ने घग्गर नदी पर सुरक्षा दीवार व अन्य समस्याएं संज्ञान में आने के बाद सोमवार को निरीक्षण किया। एसडीएम ने वहां मौजूद अधिकारियों से घग्गर नदी की पूरी रिपोर्ट ली और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जल्द से जल्द सुरक्षा दीवार बनाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि घग्गर नदी की अन्य समस्याओं को लेकर भी वह जल्द संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाएंगे और उनसे पूरे मामले पर बातचीत करके घग्गर नदी की अन्य समस्याओं का भी हल करवाने का प्रयास करेंगे। 10 फरवरी को अमर उजाला के अंक में घग्घर नदी पर सुरक्षा दीवार न लाइट, हादसे के इंतजार में है....जिला प्रशासन शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद एसडीएम सुरेश कुमार ने संज्ञान लेते हुए घग्गर नदी का निरीक्षण कर अधिकारियों को सुरक्षा दीवार बनाने सहित अन्य समस्याओं को भी जल्द हल करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उनके साथ लोक निर्माण विभाग के जेई गुलशन मोंगा भी मौजूद थे।
विज्ञापन


एसडीएम ने अनाज मंडी का भी किया निरीक्षण :

एसडीएम सुरेश कुमार ने सोमवार को अनाज मंडी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके पास लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि अनाज मंडी के अलावा शहर के बाजारों में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल हो चुका है। बाजारों में अतिक्रमण भी किया हुआ है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अनाज मंडी मार्केट कमेटी के अधिकारियों व नगर पालिका के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि दोबारा निरीक्षण के दौरान अगर सफाई व्यवस्था में कमी पाई गई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed