फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Construction of 79 roads stuck in limbo even after approval

Fatehabad News: मंजूरी के बाद भी अधर में लटका 79 सड़कों का निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Construction of 79 roads stuck in limbo even after approval
फतेहाबाद। जिला परिषद के द्वारा जिला की 79 सड़कों की जर्जर हालत को देखते हुए इनकी मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार किया था और इनके निर्माण के लिए प्रस्ताव सरकार के पास भेजा था। सड़कों के निर्माण को मंजूरी भी मिल चुकी है, लेकिन अभी तक इन सड़कों के निर्माण की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। मुख्यमंत्री पिछले माह जब ढाणी डुल्ट आए थे तो आनन-फानन में इस गांव की सड़क को बनाया गया। अन्य सड़कें अभी भी निर्माण की बाट जोह रहीं हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नवंबर 2022 में नई जिला परिषद बनी थी और 18 जिला पार्षद चुनकर आए थे। तब से कामों को लेकर असमंजस बना हुआ था। इस बीच सरकार ने बड़े काम जिला परिषद को सौंपने के आदेश दिए थे। हरियाणा राज्य कृषि विपणन मंडल ने इसके लिए जिला परिषद को 128 गांवों में संपर्क मार्गों की मरम्मत का काम सौंपा था। इनमें से 79 गांवों में संपर्क मार्गों की मरम्मत के लिए 11 नवंबर 2023 को जिला परिषद ने 1,45,14610 रुपये के टेंडर जारी किए थे। इसके टेंडर भी हो चुके हैं, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। इन गांवों की सड़कें अभी भी यथास्थिति में पड़ी हैं।
विज्ञापन


इन गांवों में होना है मरम्मत कार्य
फतेहाबाद में गांव ढाबीकलां, ढाबीखुर्द, ठुईयां, भट्टूकलां, जमालपुर शेखां, अमानी, फतेहपुरी, बलियावाला, मंघेड़ा, रसूलपुर, घोटड़ू, हसंगा, पांडरी, बुर्ज, तलवाड़ा, कलोठा, कंवलगढ़, खासा पठाना, ढाणी गोपाल, पारता, दहमान, धौलू, मोचीवाली, ढाणी डुल्ट, डुल्ट, दैयड़, बनमंदौरी, रामसरा, जांडवाला बागड़, भट्टू, मोचीवाली, रामसरा, सिंथला, बोस्ती, नाढ़ोडी, भट्टूमंडी, पीली मंदौरी, ढांड, भोडी, भोडियाखेड़ा, खनौरा, हिम्मतपुरा, म्योंदकलां, मेहूंवाला, ढिंगसरा, ढाणी महताब, जांडलीखुर्द, खाराखेड़ी, ढाणी माजरा, एमपी रोही, धांगड़, घासवा, बाड़ा, भूंदड़वास, रतनगढ़, एमपी रोही, ढाणी चानचक, चितैण, नांगली, कमालवाला, कन्हड़ी, घासवा, बाड़ा, रतनगढ़, धांंगड़, हिजरावां कलां व दौलतपुर में संपर्क मार्गों की मरम्मत का काम प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम आगमन के चलते बनाई थी ढाणी डुल्ट की सड़क
पिछले माह जब मुख्यमंत्री मनोहरलाल ढाणी डुल्ट में अमृत सरोवरों का लोकार्पण करने के लिए आए थे, तो प्रशासन ने आनन-फानन में इस सड़क का निर्माण करवा दिया। अन्य गांवों में अभी तक सड़कों की मरम्मत नहीं हो पाई है। वहीं दूसरी ओर जिला परिषद का कहना है कि ठंड के मौसम में तारकोल सही तरीके से सड़क नहीं चिपक पाती। जिस कारण एक बारगी काम रोका हुआ है।

कोट

सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द ही पूरा किया जाएगा। ठंड के मौसम की वजह से काट अटक गया था। जैसे ही मौसम खुलेगा सड़कों की मरम्मत का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
-सुमन खिचड़, प्रधान जिला परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed