फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Constitution gives freedom to fulfill dreams: DC Mandeep Kaur

संविधान सपने पूरे करने की देता है आजादी : डीसी मनदीप कौर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Constitution gives freedom to fulfill dreams: DC Mandeep Kaur
फतेहाबाद में उपायुक्त मनदीप कौर को स्मृति चिन्ह भेंट करते प्राचार्य व स्टाफ सदस्य
फतेहाबाद। संविधान हमारे राष्ट्र की आत्मा है। संविधान हमें बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की स्वतंत्रता देता है। यह बात जिला उपायुक्त मनदीप कौर ने भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनोहर मेमोरियल कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार का उद्घाटन करते हुए कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची उपायुक्त ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ‘हमारा संविधान, हमारा सम्मान : डॉ. आंबेडकर की विरासत’ विषय पर आयोजित इस सेमिनार में वक्ताओं की ओर से विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की महत्ता के विषय में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भव्या मुखी ने किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा कि ‘हमारा संविधान, हमारा सम्मान’ अभियान का उद्देश्य संविधान के बारे में नागरिकों की समझ को गहरा करना है। संविधान को आकार देने में डॉ. बीआर आंबेडकर के महत्वपूर्ण योगदान को उजागर करना है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने कहा कि संविधान मसौदा समिति के अध्यक्ष के रूप में आंबेडकर ने भारतीय संविधान को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. मीनाक्षी कोहली, प्रो. प्रतिभा मखीजा, डॉ. तृप्ता मेहता, कैप्टन रजनी वर्मा, डॉ. सुमंगला वशिष्ष्ठ, डॉ. संध्या अग्रवाल सहित समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed