फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Considering the removal of Avtar, Chairman of the Market Committee

Fatehabad News: मार्केट कमेटी के अध्यक्ष अवतार को हटाने पर विचार, ग्रामीण बोले-सम्मान पर प्रहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Considering the removal of Avtar, Chairman of the Market Committee
तलवाड़ा में एकत्रित ग्रामीण, मार्केट कमेटी अध्यक्ष बदलने की कार्रवाई का विरोध जताते हुए। संवाद
जाखल। जाखल मार्केट कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह बिंदर को हटाए जाने की चर्चाओं ने क्षेत्र की राजनीति में तनाव बढ़ा दिया है। गांव तलवाड़ा के लोग इस फैसले पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि 38 साल बाद गांव से किसी व्यक्ति को मार्केट कमेटी अध्यक्ष का पद मिला था और 24 अक्तूबर के नोटिफिकेशन के बाद पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल था। अचानक बिना किसी स्पष्ट कारण और आधिकारिक पुष्टि के बदलाव की सूचना देना, गांव और कार्यकर्ताओं के सम्मान पर प्रहार है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने अवतार सिंह को ईमानदार, सक्रिय और समर्पित भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उन्होंने हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। उन्होंने पहले सीढ़ी पर चढ़ाकर पीछे से धक्का देने जैसा बताया और चेतावनी दी कि यदि अन्यायपूर्ण निर्णय लागू हुआ तो भविष्य में गांव में पार्टी का कोई कार्यकर्ता सक्रिय नहीं रहेगा। सरपंच प्रतिनिधि अमनदीप सिंह, पूर्व सरपंच अंग्रेज सिंह, जसविंदर सिंह, केवल शर्मा, बीरबल सिंह, सुरजीत सिंह, अमरीक सिंह, हरपाल सिंह, सुखविंदर सिंह और जसकरण सिंह सहित अनेक ग्रामीणों ने पार्टी नेतृत्व और सरकार से मामले पर गंभीर विचार करने की मांग की।
विज्ञापन


बदलाव का कोई आदेश नहीं मिला : एसडीएम

पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार 7 नवंबर को नया नोटिफिकेशन जारी कर जगजीत सिंह नडाल को नया अध्यक्ष बताया गया है, लेकिन यह नोटिफिकेशन न तो मार्केट कमेटी, न प्रशासक और न ही एसडीएम टोहाना आकाश शर्मा तक पहुंचा है। एसडीएम शर्मा ने स्पष्ट किया कि बदलाव का कोई आदेश प्रशासन के पास नहीं है और न ही किसी नए अध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि ऐसा निर्णय थोप दिया गया तो उनका कड़ा विरोध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed