फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Congressmen open front against MLA Jarnail, who is surrounded by allegations of cross voting

Fatehabad News: क्रॉस वोटिंग के आरोपों में घिरे विधायक जरनैल के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा

Tue, 24 Mar 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 24 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Congressmen open front against MLA Jarnail, who is surrounded by allegations of cross voting
रतिया। राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के आरोपों के बाद कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह का पार्टी के भीतर ही विरोध खुलकर सामने आ गया है। कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद आत्मा सिंह गिल के पुत्र गुरदीप सिंह गिल, बलदेव सिंह दंदीवाल, गुरदीप सिंह चहल और संदीप ओड समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने विधायक के रुख पर कड़ी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि जो जनप्रतिनिधि पार्टी के सिद्धांतों के साथ खड़ा नहीं रह सकता उसे जनता का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि रतिया की जनता ने पार्टी की नीतियों पर भरोसा जताते हुए जरनैल सिंह को विधानसभा भेजा था लेकिन राज्यसभा चुनाव के दौरान उनका रुख इस विश्वास के विपरीत रहा। विधायक ने पार्टी और मतदाताओं के साथ विश्वासघात किया है। नाराज नेताओं ने कहा कि इस घटनाक्रम के बाद विधायक के पास पद पर बने रहने का कोई नैतिक आधार नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तुरंत इस्तीफा देने की मांग उठाई। साथ ही पार्टी नेतृत्व से अपील की गई कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो संगठन को नुकसान हो सकता है। उन्होंने आलाकमान से विधायक को पार्टी से निष्कासित करने की मांग भी दोहराई जिससे कार्यकर्ताओं में संदेश जाए और संगठन की साख बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed