फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Congress will end, but its flaws will not be fixed: Tanwar

कांग्रेस खत्म हो जाएगी, मगर उसमें आई खामियां ठीक नहीं होंगी: तंवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Congress will end, but its flaws will not be fixed: Tanwar
फतेहाबाद। हाल ही में तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन करने वाले पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर का कहना है कि कांग्रेस खत्म हो जाएगी, लेकिन उसमें आई खामियां ठीक नहीं होंगी। जैसे कुते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही कांग्रेस की गुटबाजी खत्म नहीं हो सकती। कुछ कांग्रेसी नेता भाजपा से सांठगांठ किए हुए हैं, जिसका नमूना ऐलनाबाद उपचुनाव में भी देखने को मिला है।
विज्ञापन

तंवर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार फतेहाबाद पहुंचे थे। यहां उन्होंने रेस्ट हाउस में पहले मीडिया से बातचीत की, फिर अपने समर्थकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

सुभाष बराला को जिताने के लिए कांग्रेसियों ने ही बबली की टिकट कटवाई
कांग्रेस पर निशान साधते हुए तंवर ने कहा कि कांग्रेस में बैठे कुछ लोग ही पार्टी को खत्म करने में लगे हुए हैं। ऐसे ही लोगों ने 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के सुभाष बराला को जिताने के चक्कर में कांग्रेस से देवेंद्र सिंह बबली की टिकट कटवा दी। बाद में वही बबली जजपा की टिकट पर 52 हजार से ज्यादा वोटों से सुभाष बराला को हराकर विधानसभा में पहुंचे। इसी तरह कई अन्य जगहों पर हमारे साथियों की टिकट कटवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 दिसंबर को गुरुग्राम में खुलेगा टीएमसी का ऑफिस
तंवर ने कहा कि इसी महीने हरियाणा में तृणमूल कांग्रेस पार्टी का संगठन तैयार किया जाएगा। 8 दिसंबर को गुरुग्राम में पार्टी का कार्यालय खुलेगा। उनके साथ मेहनत करने वाले कार्यकर्ता टीएमसी के साथ जुड़ने के लिए तैयार बैठे हैं। पुरानी टीम को फिर से सक्रिय करते हुए हरियाणा में टीएमसी को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed