{"_id":"62925cdb7269297ee52874b4","slug":"congress-organization-will-be-expanded-by-the-month-of-august-hooda-fatehabad-news-hsr632894946","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त महीने तक हो जाएगा कांग्रेस संगठन का विस्तार : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त महीने तक हो जाएगा कांग्रेस संगठन का विस्तार : हुड्डा
विज्ञापन
फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। दिन प्रतिदिन लूटपाट, मर्डर, डकैती व दुष्कर्म की घटनाएं आम बात हो चुकी हैं। यह गठबंधन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। कांग्रेस पार्टी ही राजनीतिक रूप से जनता का एकमात्र विकल्प है। कांग्रेस राज में पहले भी कानून व्यवस्था पूरी मुस्तैद रही है। हुड्डा फतेहाबाद में समाजसेवी गोपाल चौधरी के निवास स्थान पर शनिवार शाम को पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले हुड्डा ने रामनिवास मोहल्ला स्थित दिवंगत जोगेश गोस्वामी के घर जाकर शोक व्यक्त किया व परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार घोटालों की सरकार है, जो एसआईटी बनाती है, उसकी रिपोर्ट पर अमल नहीं करती। प्रदेश में नौकरियां परचून की दुकान के सामान की तरह बिक रही हैं और प्रदेश का युवा गलत दिशा में जा रहा है। प्रदेश में कांग्रेस के संगठन के विस्तार के सवाल पर उन्होंने कहा कि संगठन की सदस्यता का कार्य पूरा हो चुका है। अगस्त महीने तक ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक पदाधिकारियों की घोषणा हो जाएगी।
मेरी कुलदीप बिश्नोई से कोई नाराजगी नहीं
कुलदीप बिश्नोई के कांग्रेस से नाराज होने के सवाल के जवाब में भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि न तो मैं कुलदीप बिश्नोई से नाराज हूं और न ही कुलदीप बिश्नोई मुझसे नाराज है। निकाय चुनाव में कांग्रेस के सिंबल पर लड़ने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि सोमवार को चुनाव समिति की बैठक में इसका फैसला हो जाएगा। सांसद अरविंद शर्मा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व भाजपा सरकार द्वारा झूठ बोलने व सबूत मिटाने के मामले में हुड्डा ने कहा कि अरविंद शर्मा प्रदेश में भाजपा सरकार की कार्य नीति को बताकर सच्चाई बता रहे हैं। राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी, जो अवश्य विजयी होगा।
विज्ञापन
न्यायपालिका पर किसी का दबाव नहीं होता
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को दूसरी बार सजा मिलने पर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि न्यायपालिका पर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं होता। ओमप्रकाश चौटाला को दूसरी बार सजा हुई है, पहले कहते थे कि भूपेंद्र हुड्डा ने सजा करवाई है, आज प्रदेश में किसकी गठबंधन सरकार है, अब बताएं सजा किसने करवाई। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, अरविंद शर्मा, गुलबहार सिंह, गोपाल चौधरी, डॉ. मुख्तयार सदर, ऊषा दहिया, प्रवीन चौधरी, नेहा गौरव धवन, कीर्ति चौधरी व मुरारी चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।