{"_id":"661827e9250aba2e01099e5a","slug":"congress-always-considered-muslims-as-vote-bank-and-modi-solved-their-problems-manohar-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-115442-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने मुसलमानों को हमेशा वोट बैंक समझा और मोदी ने उनकी परेशानियों को दूर किया : मनोहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने मुसलमानों को हमेशा वोट बैंक समझा और मोदी ने उनकी परेशानियों को दूर किया : मनोहर
विज्ञापन
फतेहाबाद में भाजपा की रैली को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
फतेहाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मुसलमानों को कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक समझा, लेकिन मुस्लिम महिलाओं की तीन तलाक जैसी समस्या का समाधान नहीं किया। नरेंद्र मोदी ने उनके दुख को समझा और तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को राहत प्रदान की है। मनोहर लाल फतेहाबाद की अनाज मंडी के शेड के नीचे भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे।
रैली की अध्यक्षता विधायक दुड़ाराम ने की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने डेरा बाबा भूमण शाह के गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास के पिता के निधन पर शोक भी व्यक्त किया। पूर्व सीएम ने भाजपा के जिला कार्यालय में भी नेताओं व पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। रैली में मनोहर लाल ने कहा कि महफिल में जुगनू सब इकट्ठे हुए और बोले सूरज का रास्ता बदलते हैं। इसी तरह इंडिया गठबंधन में विपक्षी पार्टियों के नेता एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रास्ता रोकना चाह रहे हैं। मगर उनको कामयाबी नहीं मिलेगी। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता मन बना चुकी है। मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया है। हर वर्ग का भला किया है।
मनोहर लाल ने कहा कि हमने विकास को बढ़ावा दिया है। चारों तरफ सड़कों का जाल बिछाया है, जिससे आवागमन आसान हुआ है। अब हिसार का एयरपोर्ट बनते ही दो से तीन घंटे में कहीं भी पहुंच जाओगे। नौकरियां गरीब आदमी को सबसे पहले देने का काम किया है। परिवार पहचान पत्र बनाकर आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन जैसे काम घर बैठे ही बनाने का काम किया है। विधुरों और 45 साल से ज्यादा के ऐसे लोगों को भी पेंशन दी है, जिनकी शादी नहीं हुई है। जब कोई भी जनता के हित की बात ध्यान में आती है, तो योजना बनाकर काम करते हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा, चेयरमैन वेद फुलां, भारतभूषण मिड्ढा, भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खिचड़, भूना की चेयरपर्सन अपर्णा पसरीजा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
90 फीसदी सड़कें विकास को ब्यां कर रहीं : रैली में भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर ने कहा कि फतेहाबाद हलके की 90 फीसदी सड़कें चकाचक हैं, जो विकास को बयां कर रही हैं। हर क्षेत्र में केंद्र व प्रदेश सरकार ने समान रूप से विकास कार्य करवाए हैं। 2047 तक भारत को विकसित बनाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है। विपक्ष के लोग दुष्प्रचार करने के लिए उनके फेक वीडियो वायरल कर रहे हैं।
मनोहर लाल ने रखा हर समाज का ध्यान : दुड़ाराम
फतेहाबाद के विधायक दूड़ाराम ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए मनोहर लाल ने हर शहर व समाज का ध्यान रखा। फतेहाबाद हलके में साढ़े 4 साल के अरसे में एमएलए की हस्ती से जो भी बात मुख्यमंत्री से कही, वह उन्होंने पूरी की। यहां सरकारी महाविद्यालय, 200 बेड का नागरिक अस्पताल मंजूर किया है। फतेहाबाद हलके में 350 करोड़ रुपये का काम चल रहा है। 90 करोड़ रुपये से भूना से फतेहाबाद का रोड बनाया है। इसी तरह राजस्थान को जाने वाली सड़क 180 करोड़ की लागत से बन रही है। बारिश के पानी की निकासी के लिए काम चल रहा है। कई कॉलोनियों को शहर में मिलाया है।
देश के संसाधनों पर आम नागरिक का अधिकार : बराला
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि भारत के दूसरे लौहपुरुष अमित शाह ने संसद में कानून बनाकर अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया। देश के संसाधनों पर आम नागरिक को अधिकार देने का काम भी नरेंद्र मोदी ने किया। इस प्रकार के बदलाव को लाने वाली सरकार जनता ने 2014 में बनाई थी। फिर वक्त आया है कि गरीब का उत्थान करने वाली सरकार बनाएं।