{"_id":"6af20331916b7719a407b51e","slug":"completed-toilets-remain-locked-denying-facilities-to-patients-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-164363-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: तैयार शौचालयों पर लटका हैंडओवर का ताला, मरीजों को नहीं मिल रही सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: तैयार शौचालयों पर लटका हैंडओवर का ताला, मरीजों को नहीं मिल रही सुविधा
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में बंद शौचालय संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए बनाए गए तीन नए शौचालय चार माह से हैंडओवर होने का इंतजार कर रहे हैं। निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद लोक निर्माण विभाग ने इन्हें अस्पताल प्रशासन को नहीं सौंपा है। इसके चलते मरीजों और उनके साथ आने वाले तीमारदारों को इन सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र के पास, आयुष विभाग के सामने और ओपीडी ब्लॉक के सामने महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि एक तरफ अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने के लिए लाखों रुपये खर्च कर नए शौचालय तैयार करवाए गए हैं वहीं दूसरी तरफ पुराने शौचालयों की हालत लगातार खराब हो रही है।
अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर, प्रथम और द्वितीय तल पर बने शौचालयों में गंदगी और रखरखाव की समस्या बनी हुई है। मरम्मत करवाने के बावजूद इनकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। ऐसे में नए शौचालयों का इस्तेमाल शुरू नहीं होना मरीजों की परेशानी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
सिटी वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष विनोद अरोड़ा ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी जानबूझकर शौचालयों का हैंडओवर करने में देरी कर रहे हैं। उनका कहना है कि निर्माण करने वाली एजेंसी की एक साल तक मरम्मत की जिम्मेदारी रहती है।
इसी से बचने के लिए हैंडओवर की प्रक्रिया को लटकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज और तीमारदार आते हैं। ऐसे में तैयार सुविधाओं को बंद रखना जनहित के खिलाफ है।
-
13 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी मरीज झेल रहे परेशानी
नागरिक अस्पताल में जुलाई 2025 से सुंदरीकरण का काम चल रहा है। इस पर अब तक करीब 13 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इसके बावजूद बुनियादी सुविधाओं को लेकर मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
-
तीनों शौचालय बनकर तैयार हैं। इसी सप्ताह इन्हें अस्पताल प्रशासन को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
- कुलदीप, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग