फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Complained for making indecent comments against the Prime Minister

Fatehabad News: प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने की शिकायत दी

Sun, 27 Apr 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 27 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Complained for making indecent comments against the Prime Minister
टोहाना (फतेहाबाद)। शहर की भाटियानगर काॅलोनी निवासी अशोक ठुकराल पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगा है। भाजयुमो टीम ने आरोपी के खिलाफ शहर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष रमन मडिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी मेहता, रमन भाटिया, गणेश सैनी, सैनी मेहता, मनीष शर्मा, जीवन कुमार, प्रदीप धीमान, दीपांशु डाबरा, संदीप शर्मा ने शनिवार को पुलिस को शिकायत दी। इसमें बताया गया कि गौरव नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट की थी। इस पोस्ट मेंं अशोक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र कमेंट कर आपत्तिजनक बातें लिखीं हैं, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुईं हैं। उन्होंने अशोक के कमेंट की कॉपी भी शिकायत के साथ संलग्न की है। उन्होंने कहा कि आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि कोई दोबारा ऐसा न करे।
विज्ञापन


पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि

फतेहाबाद। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को भट्टू मंडी में पूर्व सैनिक संगठन व फिट एंड हीट साइकिलिंग ग्रुप ने श्रद्धांजलि दी। यहां लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान से बदला लेने की भी मांग की। इस दौरान गौरव सैनिक संगठन के संरक्षक रविंद्र ढाका ने कहा कि जैसे ही उन्होंने इस हमले की तस्वीर देखी, उनकी रूह कांप उठी। इस हमले में शामिल आतंकियों को मौत की सजा दी जाए और पाकिस्तान को भी उसके किए की सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर गौरव सैनिक संगठन से संरक्षक रविंद्र ढाका कोषाध्यक्ष दिनेश माचरा कोऑर्डिनेटर सुरेंद्र सांई वरिष्ठ सदस्य रामस्वरूप, रायसिंह, पाल सिंह, फिट एंड हिट ग्रुप से मांगेराम, अनिल, राजेंद्र, नरेंद्र लूना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed