{"_id":"6307b532cc4b371aa03f2c2c","slug":"community-center-will-start-again-the-sound-of-shehnai-will-resonate-fatehabad-news-hsr6401345137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम्युनिटी सेंटर फिर होगा शुरू, गूंजेगी शहनाई की धुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम्युनिटी सेंटर फिर होगा शुरू, गूंजेगी शहनाई की धुन
विज्ञापन
नगर परिषद का कम्युनिटी सेंटर।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद के बीघड़ रोड स्थित कम्युनिटी सेंटर के एक बार फिर से शुरू होने की उम्मीद जगी है। नगर परिषद ने कम्युनिटी सेंटर का पांच लाख रुपये में निजी एजेंसी को ठेका दे दिया है और वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगले माह तक कम्युनिटी सेंटर के शुरू होने की उम्मीद है। लोग कम्युनिटी सेंटर का शादी समारोह व अन्य कार्यक्रम के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे।
नगर परिषद ने कम्युनिटी सेंटर को लेकर चुनावों से पहले टेंडर की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन आचार संहिता लगने के चलते रोक दिया गया। चुनावों के बाद टेंडर खोला गया और संबंधित एजेंसी को जारी कर दिया। लेकिन अभी वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।
तीन एकड़ में बना है कम्युनिटी सेटर
नगर परिषद ने बीघड़ रोड पर वर्ष 2014 में कम्युनिटी सेंटर बनाया था। ये तीन एकड़ में बना हुआ है। नगर परिषद ने दो बार ठेका दिया लेकिन एजेंसी बीच में ही छोड़ गई। करीब चार साल से कम्युनिटी सेंटर बंद पड़ा है और यहां तक कि इस दौरान खिड़की, दरवाजे और शीशे तक टूट चुके हैं। हालांकि चुनाव के दौरान नप ने कुछ मरम्मत करवाई थी। नप की पहले जो योजना थी उसके अनुसार इसका सुंदरीकरण करवाना था। इस पर करीब 25 लाख रुपये खर्च होने की उम्मीद है। हालांकि अब करवाया जाएगा या नहीं, इस पर संशय है।
विज्ञापन
एक साल के लिए दिया गया है ठेका
नगर परिषद ने संबंधित एजेंसी को एक साल के लिए ठेका दिया है। एजेंसी अगर सही काम करती है तो आगे बढ़ाया भी जा सकता है। यहां पर हॉल, कमरे व मैदान भी है। जिसका इस्तेमाल किसी बड़े कार्यक्रम के लिए किया जा सकता है।
जल्द वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी
नगर परिषद के कम्युनिटी सेंटर को ठेका पर दे दिया गया है। वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। काफी समय से कम्युनिटी सेंटर का इस्तेमाल नहीं हो रहा था। ठेके पर दिए जाने के बाद आम लोगों को फायदा होगा।
- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद