फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   come private vicale, no ambulance availble here, fatehabad, harayana

प्राइवेट साधन से ले आइए, एंबुलेंस नहीं है

Mon, 06 Jun 2016 12:02 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Mon, 06 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

रविवार से शुरू हुए जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर सिविल अस्पताल में तैनात एंबुलेंस को भी अलर्ट कर दिया गया है। धरना स्थल के नजदीक दो एंबुलेंसों की ड्यूटी लगाई गई है। इसका सीधा असर इमरजेंसी सेवाओं पर पड़ा है। सिविल अस्पताल में एंबुलेंस की कमी की सीधी मार मरीजों पर पड़ी है। गांव हिजरावां निवासी रामस्वरूप ने बताया कि उसने सिविल अस्पताल के कंट्रोल रूम में एंबुलेंस भेजने के लिए फोन किया तो जवाब मिला कि प्राइवेट साधन में ले आइए एंबुलेंस नहीं है।


इसके बाद उसे प्राइवेट साधन में लेकर आना पड़ा।  एंबुलेंस न होने के कारण फोन करने वाले मरीजों को सीधा टका सा जवाब मिल रहा है।

कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन ने जाट आरक्षण आंदोलन को देखते हुए एंबुलेंस की मांग की थी। फतेहाबाद तथा भूना से दो एंबुलेंस की ड्यूटी लगाई गई है। इसके चलते फतेहाबाद में एएलएस और नागपुर अस्पताल से मंगवाई गई ईको एंबुलेंस से काम चलाया जा रहा है। रविवार को रेफर मरीज ज्यादा होने के कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


 

प्रशासन द्वारा एंबुलेंस मांगी गई थी। दो एंबुलेंस को वहां पर भेज दिया गया है। नागपुर से एक एंबुलेंस का यहां पर बुलाया गया, ताकि मरीजों को दिक्कत न आए।
       कुलदीप
    फ्लीट मैनेजर कंट्रोल रूम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed