फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Collision between a trolley and a canter, the canter driver from Bhodia Kheda died, was returning to the village after supplying kinnu in Delhi

Fatehabad News: ट्राले-कैंटर की टक्कर, भोडिया खेड़ा के कैंटर चालक की मौत, दिल्ली में किन्नू की सप्लाई कर गांव लौट रहा था

Thu, 22 Jan 2026 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 22 Jan 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Collision between a trolley and a canter, the canter driver from Bhodia Kheda died, was returning to the village after supplying kinnu in Delhi
हादसे में क्षतिग्रस्त कैंटर को क्रेन से हटाया गया। 
फतेहबाद, हांसी। राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर गीता चौक के पास वीरवार सुबह सीमेंट से भरे ट्राले और कैंटर की टक्कर में फतेहाबाद जिले के गांव भोडिया खेड़ा निवासी कैंटर चालक मानसिंह उर्फ संदीप (32) की मौत हो गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकाला गया। आरोपी चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

मानसिंह उर्फ संदीप दिल्ली में किन्नू की सप्लाई देकर फतेहाबाद आ रहा था। सुबह करीब 8 बजे जैसे ही वह गीता चौक के पास पहुंचा तो आगे चल रहे सीमेंट से भरे ट्राले के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे कैंटर ट्राले से जा टकराया। हादसे में कैंटर का केबिन पूरी तरह से अंदर धंस गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड व एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन और कटर की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शहर थाना से जांच अधिकारी रामपाल ने बताया कि मृतक के साले पवन कुमार के बयान के आधार पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी चालक को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संदीप के तीन बच्चे, एक बेटा व दो बेटी हैं।
विज्ञापन


ब्लैक स्पॉट की सुध नहीं ले रहे जिम्मेदार :
राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर गीता चौक के पास हांसी की एंट्री पर बने ब्लैक स्पॉट को एनएचएआई ने आज तक ठीक नहीं किया है। इसे ठीक करने के लिए पिछले वर्ष डीसी ने भी एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश भी दिए थे। लेकिन उसके बावजूद भी इस ब्लैक स्पॉट को ठीक नहीं किया गया है। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा होने का डर बना रहता है। हालांकि यहां पर पहले भी हादसे भी हो चुके हैं लेकिन प्रशासन ने की ओर से संज्ञान नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेतरतीब ब्रेकर बढ़ा रहा परेशानी :
कार्रवाई के नाम पर एनएचएआई ने यहां पर दिल्ली की तरफ से शहर की तरफ मुड़ने से पहले एक ब्रेकर बनाया है। यह ब्रेकर भी बेतरतीब बना हुआ है। इससे वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है। वहीं शहर से दिल्ली की तरफ मुड़ने वाले व हिसार से शहर की तरफ अंदर आने वाले वाहनों को काफी समस्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed