फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   College student ate painkiller pills under suspicious circumstances

कॉलेज की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में खाई पेनकिलर की गोलियां

Wed, 22 Jan 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
College student ate painkiller pills under suspicious circumstances
बीएससी द्वितीय वर्ष की एक छात्रा ने मंगलवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में पेनकिलर गोलियां खा ली। जिससे उसकी हालत गंभीर होने पर स्वास्थ्य केंद्र भूना से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने इस मामले में छात्रा के बयान लेने के बाद ही आगे की कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

एक साथ खाई कई गोलियां, बेचैन होकर गिरी
राजकीय महाविद्यालय भूना में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा व उसकी दो सहपाठी कॉलेज की छुट्टी के बाद बस स्टैंड की तरफ जा रही थी। रास्ते में उपरोक्त छात्रा बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। जिसको आसपास के लोगों तथा उसकी सहपाठियों ने एंबुलेंस की मदद से स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। छात्रा की सहपाठी ने बताया कि उसने एक साथ कई गोलियां खा ली थी। मगर इससे अधिक उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इनमें एक ने मोबाइल से छात्रा के परिजनों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच अधिकारी अनीता देवी और अनिल कुमार कुंडू स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। छात्रा बेहोश हालत में थी और बयान देने में असमर्थ के चलते पुलिस मामले की पूरी तहकीकात नहीं कर पाई। पीड़ित छात्रा के बयान के बाद पुलिस आगामी कार्यवाई के लिए इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

छात्रा मंगलवार को कॉलेज नहीं पहुंची: प्रिंसिपल
राजकीय महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. रणधीर सिंह ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में गोलियां खाने वाली बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा मंगलवार को कॉलेज में नहीं आई। उन्होंने बताया कि कॉलेज परिसर गोलियां खाने की कोई घटना नहीं हुई है जबकि उसकी सहयोगी सहपाठी दोनों छात्राएं कॉलेज जरूर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के बयान पर होगी आगामी कार्रवाई : एसएचओ
एसएचओ एवं इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह नैन ने बताया कि बीएससी की छात्रा के बयान पर ही पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। परंतु छात्रा ने गोलियां पेन किलर की खाई है या अन्य इसकी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद साफ हो पाएगा। छात्रा के बयान के बाद ही आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed